Kanpur: एक और बिकरू कांड टला, अब राजकुमार दुबे ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग

Kanpur news: राजकुमार दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए अपने घर की छत को चुना और वही से खड़ा होकर लगातार पुलिस पर निशाना लगाकर फायरिंग करता रहा।

Written By :  Rajat Verma
Update: 2022-06-20 04:13 GMT

राजकुमार दुबे ने पुलिस पर की 30 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग (photo: social media ) 

Kanpur News: कानपुर में बिकरु कांड (Bikru kand) के समान एक और घटना सामने आई लेकिन राहत के तौर पर इस घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, कानपुर में बीते विकास दुबे (Vikas Dubey )  से जुड़े बिकरु कांड की तर्ज पर शहर के शेयर कारोबारी राजकुमार दुबे (raj kumar dubey) ने अपना आपा खोते हुए पुलिस पर अपनी दुनाली बंदूक से करीब 30 राउंड गोली फायर की। पुलिस (UP Police) पर अचानक हुए इस हमले से सभी की जहन में विकास दुबे के बिकरु कांड की खौफनाक यादें वापस से ताजा हो गईं।

राजकुमार दुबे ने उनके घर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर करीब 2 घंटे में 30 राउंड गोलियाँ दागी। राजकुमार दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए अपने घर की छत को चुना और वही से खड़ा होकर लगातार पुलिस पर निशाना लगाकर फायरिंग करता रहा। साथ ही पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी भी उसके साथ मौजूद थी और राउंड खत्म होने पर वह लगातार राजकुमार दुबे को अपने हाथों से गोलियां दे रही थी।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बात दें कि राजकुमार दुबे कानपुर के श्याम नगर में रहता है और यह पूरी घटना राजकुमार के उसके बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से अनबन के चलते हुई है। दोनों के बीच अक्सर कहा-सुनी होती होती थी जिसके चलते बहू भावना पुलिस को फ़ोन कर देती थी। हालिया तौर पर भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन बहुत द्वारा पुलिस को फ़ोन करने पर जब चौकी इंचार्ज सिपाही के साथ राजकुमार के घर पहुंचे तो गुस्से में बौखलाए राजकुमार दुबे ने अपनी छत पर चढ़कर दुनाली बंदूक से पुलिस पर फायरिंग कर दी और एक के बाद एक लगातार 30 राउंड फायर किए।

दरअसल, राजकुमार का पहले से ही पुलिस पर यह आरोप लगाया जाता था कि वह हमेशा उसके बेटे और बहू का पक्ष लेते हैं।

राजकुमार दुबे ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कानपुर पुलिस ने समझदारी का परिचय देते हुए एक बड़े हादसे को टालने में सफलता पाई और मौके से राजकुमार दुबे को हिरासत में लेते हुए उसके हथियार को भी जब्त कर लिया है।

कानपुर में घटित इस घटना के संज्ञान में आते ही सभी को बिकरु कांड याद गया, जिसमें विकास दुबे और उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कई पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया था।

Tags:    

Similar News