प्रेमी संग मिल पति का घोंटा गला, चार दिन बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बनते जा रहे पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार डाला। यही नहीं कातिल पत्नी ने पति की हत्या का मुकदमा भी अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखवा दिया। पुलिस ने चार दिन बाद इस घटना लका पर्दाफाश किया।

Update: 2016-11-24 20:57 GMT

रामपुर: एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बनते जा रहे पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार डाला। यही नहीं कातिल पत्नी ने पति की हत्या का मुकदमा भी अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखवा दिया। पुलिस ने चार दिन बाद इस घटना लका पर्दाफाश किया।

क्या है मामला ?

-यूपी के रामपुर जिले में डायल 100 को थाना गंज क्षेत्र बमनपुरी में क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना दी गई।

-घटना स्थल पर पुलिस को एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में मिला।

-छानबीन करने पर शव मंजीत पुत्र श्यामलाल निवासी श्यामपुर थाना मिलक का निकला।

-मंजीत पेशे से मजदूर था।

-घटना प्रकाश में आने पर मंजीत की पत्नी विमलेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

-घटना को अभी चार दिन नहीं बीते थे कि पुलिस ने अंधकार की कालिमा को साफ करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।

-अभी तक पति की हत्या पर आंसू बहा रही पत्नी विमलेश ही मंजीत की कातिल निकली।

प्रेमी संग मिल घोंटा पति का गला

-विमलेश एक ईंट भटटे पर काम करती थी

-उसी दौरान विमलेश को दारा सिंह पुत्र लक्ष्मीचंद यादव निवासी मोमिनपुर का मझरा थाना शहजादनगर के साथ प्यार हो गया।

-लगभग एक साल तक सब कुछ छिपा रहा।

-आखिरकार इस बात की भनक विम्न्लेश के पति मंजीत को लग गई।

-जिसका पति मंजीत ने विरोध किया।

-पत्नी विमलेश को यह पति मंजीत का यह विरोध नागवार गुजरा।

-उसने बहाने से मंजीत को थाना गंज क्षेत्र में स्थित बमनपुरी स्टेडियम के पीछे घने जंगलों में बुलाया।

-जिसके बाद विमलेश ने प्रेमी दारा सिंह और उसके दोस्त सतपाल पुत्र कल्लू सिंह निवासी मोमिनपुरा का मझरा थाना शहजादनगर के साथ मिलकर अपने ही पति मंजीत का गला घोंट दिया।

Tags:    

Similar News