सरकारी अस्पताल में महिला कर्मचारी से रेप, आरोपी चमका देकर मौके से फरार

जिला अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता के अनुसार एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक ने उसके साथ वृद्धावस्था वार्ड में रेप किया। वारदात के बाद से आरोपी चालक फरार है।

Update: 2016-11-11 14:39 GMT

रायबरेली : जिला हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी के साथ रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता के अनुसार एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने उसके साथ वृद्धावस्था वार्ड में रेप किया। वारदात के बाद से आरोपी चालक फरार है।

क्या है मामला?

-यह मामला रायबरेली के जिला हॉस्पिटल का है।

-गांधी स्वास्थ शिक्षा संस्थान नाम की एक एनजीओ में महिला सुशीला देवी (बदला हुआ नाम) कार्यरत है।

-पीड़ित महिला गांव की महिलाओं को जांच के लिए जिला हॉस्पिटल लेकर आई थी।

-इसी दौरान वंहा एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालाक आया और महिला को बातो में उलझाकर बृद्धावस्था वार्ड में महिला के साथ रेप किया।

-हालांकि महिला ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ कर गार्ड के हवाले कर दिया पर आरोपी चकमा देकर फरार हो गया

क्या है पीड़ित का कहना?

-पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने साथ गांव की महिलाओ को लेकर जांच के लिए आई थी।

-महिला ने कहा है कि जब गांव की महिलाएं भर्ती हो गई तो वह बाहर आ रही थी। उसी समय एक प्राइवेट एम्ब्यूलेंस चालाक नन्हे यादव नेे उसे बातो में उलझाकर वृद्धावस्था वार्ड में कुकर्म किया।

मौके पर पंहुची पुलिस

-पुलिस टीम के साथ मौके पर पंहुची।

-सीईओ सदर स्वेता श्रीवास्तव ने बताया की घटना की जानकारी हुई है जांच की जा रही है ।

-उनका कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

Tags:    

Similar News