18वीं बार कान्स फेस्टिवल में शामिल हुई ऐश्वर्या, मछली लुक में बेटी आराध्या के साथ

प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण के बाद अब ऐश्वर्या राय Cannes के रेड कार्पेट पर उतरीं। उनकी तारीफ में बस क्या ही कहा जाए। वह किसी गोल्डन परी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या हमेशा ही अपने कान्स वाले लुक को लेकर चर्चा में रही हैं।

Update: 2019-05-20 10:09 GMT

मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण के बाद अब ऐश्वर्या राय Cannes के रेड कार्पेट पर उतरीं। उनकी तारीफ में बस क्या ही कहा जाए। वह किसी गोल्डन परी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या हमेशा ही अपने कान्स वाले लुक को लेकर चर्चा में रही हैं। इस बार भी वह छा गईं। आने में थोड़ी देर हुई। लेकिन देर आए दुरुस्त आए। क्योंकि वह अकेली नहीं थीं।

उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थी। आराध्या मां की उंगली पकड़कर उनके साथ चलती दिखीं। वैसे आराध्या को इस तरह के इवेंट्स में शामिल होने की आदत होगी। क्योंकि ऐश्वर्या अक्सर ही उन्हें साथ लेकर जाती हैं।

यह भी देखें... एग्जिट पोल पर राजग के लिए ग्रीन लाईट, यूपी में राजनीतिक गतिविधियां तेज

आराध्या के लुक की बात करें तो उन्होंने यलो कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें राइट साइड पर एक बड़ा फूल था। वैसे इस मामले में उनकी ड्रेस मां जैसी थी क्योंकि ऐश्वर्या की ड्रेस की लेफ्ट स्लीव में फूल की पत्तियों वाला डिजाइन था। ऐश्वर्या की ये ड्रेस Jean-Louis Sabaji ने बनाई थी।

ऐश के मेकअप की बात करें तो ये बेहद सिंपल था। उन्होंने काफी लाइट मेकअप किया था और साथ में न्यूड लिपस्टिक थी। जिससे कि उनके फीचर्स हाईलाइट हो रहे थे। ऐश ने हेयर स्टाइल के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया।

यह उनके लिए काफी अच्छा रहा। क्योंकि सिंपल खुले बाल उनके इस लुक पर काफी जच रहे थे। ऐश्वर्या ने आराध्या का लुक भी काफी सिंपल रखा था। वह भी मम्मी के साथ काफी इंजॉय कर रही थीं। तस्वीरों में वह ऐश का हाथ पकड़ कर डांस करती भी दिखीं।

यह भी देखें... 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था ये खिलाड़ी, खेल नहीं पाया एक भी मैच

शायद आराध्या डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल में उन्होंने शामक डावर के इंस्टिट्यूट फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपनी जबर्दस्त डांस परफॉरमेंस से सभी के होश उड़ा दिए थे। इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। ऐश्वर्या भी आराध्या का ये शो देखने पहुंची थीं। ऐसा लगता है कि मां-बेटी पक्की दोस्त हैं और एकसाथ रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

Tags:    

Similar News