नहीं रहे अनुराग कश्यप: KRK ने शेयर की खबर, अब डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं गया। इस साल कई हस्तियों ने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया। इस बीच केआरके बॉक्स ऑफिस से फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मौत की खबर शेयर की गई।

Update: 2020-09-14 11:34 GMT
ANURAG KASHYAP ने अपनी मौत की खबर पर दिया मजेदार रिएक्शन

मुंबई: बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं गया। इस साल कई हस्तियों ने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया। इस बीच फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी KRK के ट्विटर हैंडल केआरके बॉक्स ऑफिस से फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मौत की खबर शेयर की गई। जो कि झूठी है। वहीं अब इस पर अनुराग कश्यप ने मजेदार रिएक्शन दिया है। अनुराग का यह अंदाज देख उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

KRK ने क्या किया था ट्वीट

केआरके बॉक्स ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया कि #RIP #AnuragKashyap! वह वास्तव में एक महान स्टोरीटेलर थे! हम आपको हमेशा याद करेंगे सर! इस ट्वीट के साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फोटो भी शेयर की गई है। जब अनुराग ने अपनी मौत की झूठी खबर को देखा तो उन्होंने इस ट्वीट का मजेदार रिप्लाई किया।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: रिकवरी रेट में भारत सबसे अव्वल, इतने लोगों ने दी कोरोना को मात

अनुराग कश्यप ने दिया मजेदार रिप्लाई

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा कि कल यमराज के दर्शन हुए.. आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले - अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे।



यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सामंथा ने सारा-रकुल से मांगी माफ़ी, ये है बड़ी वजह

अनुराग के रिप्लाई पर फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन

अब अनुराग कश्यप के इस मजेदार ट्वीट की बात उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। अनुराग कश्यप की तारीफ में एक ट्विटर यूजर ने लिखा cha gaye guru. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे साहब अंधभक्तों को और कितना जलील करोगे। वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आप KRK के साथ मूवी बनाए बिना कहीं ना जा सकते।

अनुराग के रिप्लाई पर फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन (Photo- Twitter)

यह भी पढ़ें: सुशांत फार्म हाउस खुलासा: NCB को मिली ये तमाम चीजें, CCTV से खुलेगा राज

KRK बॉक्स ऑफिस ने दी अपनी सफाई

वहीं अनुराग का जवाब आने के बाद KRK बॉक्स ऑफिस ने अपनी सफाई दी है। KRK बॉक्स ऑफिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें खेद है हमारे स्टाफ ने गलती से अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया था और अनुराग कश्यप जी के बारे में एक गलत खबर प्रकाशित की। RIP #AnuragKapoor जी! आपको बता दें कि केआरके कई मौकों पर अनुराग कश्यप पर निशाना साध चुके हैं। दोनों के बीच कई बार ट्विटर वॉर भी छिड़ चुकी है।



यह भी पढ़ें: जेल जाएंगे सलमान खान? कोर्ट ने जो कहा- उसे सुनकर फैन्स की उड़ जाएगी नींद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News