Vivian Dsena और Rubina Dilaik एक साथ नजर आएंगे इस शो में, सेट से वीडियो आई सामने
Vivian Dsena Rubina Dilaik Laughter Chef 2: हरमन और गुल्लाबो की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलने वाली है, सेट से वीडियोज आई सामने;
Vivian Dsena Rubina Dilaik Upcoming Project (Image Credit- Social Media)
Rubina Dilaik Vivian Dsena New Project: टीवी जगत की सबसे फेमस जोड़ी हरमन और गुलब्बो की जिसे दर्शकों ने शक्ति आस्तिव की टीवी सीरियल में काफी ज्यादा पसंद किया था। एक बार फिर से दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। काफी लंबे समय से विवियन डीसेना और रूबीना दिलैक के फैंस को उनके एक साथ किसी प्रोजेक्ट में कार्य करने का इंतजार था। अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है।
रूबीना दिलैक विवियन डीसेना अपकमिंग प्रोजेक्ट (Vivian Dsena Rubina Dilaik Upcoming Project)-
बिग बॉस 18 से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाने वाले एक्टर विवियन डीसेना(Vivian Dsena) के फैंस को काफी लंबे समय से इनके किसी नए प्रोजेक्ट का इंतजार था। अब जाकर विवियन डीसेना के फैंस को खुशखबरी मिली है। कि वो बिग बॉस विनर रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ एक बार फिर से टीम-अप करने जा रहे हैं। अब दर्शक दोनों को एक साथ टीवी पर देख सकेंगे। इससे पहले दोनों एक साथ कलर्स टीवी सीरियल शक्ति में नजर आए थे। अब एक बार फिर से दोनों एक साथ एक प्रोजेक्ट के लिए टीम-अप करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो विवियन डीसेना और रूबीना दिलैक एक साथ लॉफ्टर सैफ सीजन 2 में नजर आ सकते हैं। जब विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में थे। तभी से उनके लॉफ्टर सैफ सीजन 2 में जाने की खबरें आई थी। इस समय रूबीना दिलैक लॉफ्टर सैफ सीजन 2 का हिस्सा बनी हुई है। उनके पार्टनर के रूप में बिग बॉस में उनके विरोधी रहे राहुल उनके साथ है। जिनके साथ लॉफ्टर सैफ में भी रूबीना दिलैक की तकरार होती रहती है। उन दोनों की नोकझोक को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब रूबीना दिलैक के साथ विवियन डीसेना नजर आ सकते हैं। इन दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है।