बर्थडे स्पेशल: पोर्न इंडस्ट्री से बेबी डॉल तक, ऐसा रहा सनी लियोनी का सफर

2003 में सनी पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर चुनी गई थीं। जिसके बाद सनी लियोनी कई इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर दिखीं। सनी ने 2005 में पोर्न वर्ल्ड में एंट्री मारी।

Update: 2020-05-13 06:22 GMT

आज जन्म दिन है बॉलीवुड की बेबी डॉलयानी सनी लियोनी का। फिलहाल तो अब सनी लियोन के नाम से हर कोई भली भांति वाकिफ है। लेकिन सनी लियोन के जीवन की कहानी भी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं है। सनी लियोन का जन्म 13 मई 1981 को हुआ था। जैसा की सब जानते ही हैं कि सनी लियोन एक जमाने में अमेरिकन पोर्न स्टार हुआ करती थीं। लेकिन आज वो बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन पोर्न इंडस्ट्री इंडियन फिल्म इंडस्ट्री तक का सफ़र कोई आसान नहीं होता। आइये जानते हैं हैं सनी के जीवन के बारे में और उनके इस सफ़र के बारे में।

2005 में रखा पोर्न की दुनिया में कदम

अधिकतर लोग सनी लियोन को एक पोर्न स्टार से बॉलीवुड सेंसेशन तक ही जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सनी किस वजह से पोर्न इंडस्ट्री में आई थीं। क्योंकि किसी के भी लिए पोर्न इंडस्ट्री में काम करने का फैसला लेना आसान नहीं होता। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इस पोर्न इंडस्ट्री में काम करने से पहले सनी क्या करती थीं। इस गलत मानि जाने वाली इंडस्ट्री में काम करने से पहले सनी एक जर्मन बेकरी में काम करती थीं। जिसके बाद सनी ने एक टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में काम किया।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: अस्पतालों के चक्कर काटता रहा परिवार, 2 साल की मासूम की हो गई मौत

लेकिन क्या आपको पता कि सनी लियोन एक नर्स भी हैं। जी हां सनी ने नर्स की पढाई की है। लेकिन फिर सनी ने अपने जीवन का सबसे कठिन फैसाला लेने की सोची। पहले सनी ने एक माडल का काम किया। सनी ने जब एडल्ट इंडस्ट्री में जाने का मन बनाया तो सबसे पहेल उन्होंने पेंटहाउस मैगजीन के लिए फोटोशूट किया। यहां हम आपको बताते दें कि सनी का असली सरनेम लियोनी नहीं है। लियोनी सरनेम सनी को पेंटहाउस मैगजीन के पूर्व ऑनर Bob Guccione ने दिया।

ये भी पढ़ें- 20 लाख करोड़ का ‘महापैकेज’: किसके लिए कितना, आज बताएंगी वित्तमंत्री सीतारमण

इसके बाद 2003 में सनी पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर चुनी गई थीं। जिसके बाद सनी लियोनी कई इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर दिखीं। उसके बाद सनी ने सबसे बड़ा और कठिन फैसला लेते हुए 2005 में पोर्न वर्ल्ड में एंट्री मारी। सनी ने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। सनी की पहली मूवी का टाइटल सनी था, जो कि 2005 में रिलीज हुई थी।

ऐसे शुरू हुआ बॉलीवुड का सफ़र

ये भी पढ़ें- आखिर वो जीत ही गई: 113 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, ऐसी है कहानी

 

पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते ही सनी कैरियर बढ़ता गया और वे बहुत जल्द ही एक पोर्न स्टार बन गईं। पोर्न की दुनिया में हिसनी को मिले डेनियल वेबर। बाद में डेनियल सनी की पों मोवीज के डायरेक्टर हुआ करते थे। धीरे धीरे दिनियल और सनी करीब आते गए। और दोनों ने बाद में शादी रचा ली। जिसके बाद 2013 में सनी पोर्न इंडस्ट्री और पूरी एडल्ट इंडस्ट्री से ही रिटायरमेंट का प्लान बनाया। और एडल्ट इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जिसके बाद सनी जिसके बाद सनी ने फिर फिल्म द गर्ल नेक्स्ट डोर में कैमियो किया।

ये भी पढ़ें- ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क वाला घर, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

उसके बाद सनी लियोन ने भारत का रुख किया। और 2011 में बिग बॉस 5 में पार्टिसिपेट किया। और यहीं से सनी लियोन का इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफ़र शुरू हो गया। जिसके बाद नई हिरोइन्स को अधिकतर मौक़ा देने वाले और अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन्स के लिए मशहूर महेश भट्ट ने सनी लियोन को अपनी हिट फिल्म जिस्म के दूसरे पार्ट जिस्म 2 में काम करने का ऑफर दिया। जो सनी के लिए किसी सपने से कम नहीं था। 2012 में सनी ने जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वे रागिनी एमएमएस 2 में दिखीं. सनी को बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में ज्यादा सफलता तो नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः बीते 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए, 122 मौतें, 1931 इलाज के बाद ठीक हुए

लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी हर दिन आसमान छू रही थी सनी के बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग हिट हुए। सनी की लगातार डिमांड बढ़ती गई। सनी को एक बोल्ड और आइटम सांग के लिए उपयुक्त माना जाने लगा। और देखते देखते सनी लियोन बॉलीवुड की बेबी डॉल बन गईं। फिलहाल अब सनी इंडियन इंडस्ट्री में एक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। और अब सनी हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम करती हैं। अब सनी कई वेब सीरीज और म्यूजिक एलबम्स में भी नजर आ चुकी हैं। सनी की आज की डेट में एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ सनी की पर्सनल लाइफ भी अब एक दम अच्छे से चल रही है। वो तीन बच्चों की मां भी हैं।

Tags:    

Similar News