अभिषेक के जन्मदिन पर बिग बी ने शेयर किया पोस्ट, आप भी हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।

Update: 2021-02-05 07:39 GMT
बेटे के जन्मदिन पर बिग बी ने शेयर किया पोस्ट, आप भी हो जाएंगे भावुक

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। उनके इस जन्मदिन पर उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसके आपको ज़रूर पढना चाहिए।

बचपन की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उस समय की है जब वह काफी छोटे थे। इस तस्वीर में अमिताभ ने अभिषेक का हाथ पकड़ा हुआ है और दूसरी तस्वीर एक इवेंट के दौरान की है जब अभिषेक अपने पिता का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- एक बार मैं उसका हाथ पकड़कर चल रहा हूं... अब वह मेरा हाथ पकड़कर चल रहा है। हैप्पी बर्थडे अभिषेक।

अभिषेक ने दिया ये रिप्लाई

बता दें, अमिताभ के इस तस्वीर को शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिस तरीके से अमिताभ ने अभिषेक के लिए ये पोस्ट लिखा उससे सभी भावुक हो गए। जिसके बाद कई यूजर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अभिषेक ने भी इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने लिखा- मैं आपसे बहुत स्नेह करता हूं, पापा।

ये भी पढ़ें : रिहाना के हाथ में पाकिस्तानी झंडा: अब सच्चाई आई सामने, सभी हुए हैरान

भांजी नव्या ने किया ये पोस्ट

इसके अलावा अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या ने भी अपने और अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। नव्या ने बताया है कि बच्चन परिवार में अभिषेक उनके सबसे फेवरेट हैं।

ये भी पढ़ें : रुबीना को आया इतना गुस्सा, राखी के मुंह पर फेंका पानी, बिग बाॅस ने लिया ये फैसला

Tags:    

Similar News