रणवीर सिंह की सेट पर वापसी, शेयर की फोटो, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो शूटिंग पर वापसी कर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

Update: 2020-11-08 15:51 GMT
रणवीर सिंह की सेट पर वापसी, शेयर की फोटो, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो शूटिंग पर वापसी कर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

लॉकडाउन का असर

मार्च महीने में शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से सभी घर पर बैठने पर मजबूर हो गए थे। जिसके साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी काम ठप हो गया था। सभी फिल्मों की शूटिंग तत्काल प्रभाव से रोकनी पड़ी। जिसके बाद अब जा कर लोग अपने कामों पर वापसी कर पाए हैं। अनलॉक में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शूटिंग करने की इजाजत दे दी। उसके बाद से धीरे-धीरे बॉलीवुड में सामान्य कामकाज में तेजी आने लगी है।

रणवीर का पोस्ट

रणवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘वापस आर्कलाइट के नीचे।’ बता दें, कि हैलोजन की तरह बड़ी येलो लाइट्स को आर्कलाइट कहते हैं, फोटोशूट के लिए इसका यूज किया जाता है। तस्वीर में दिख रहा है कि रणवीर के पीछे दो बड़ी आर्कलाइट लगी है, इसके उनके कारण चेहरे पर लाइट नहीं पड़ी है। पीली टी-शर्ट पहने रणवीर पहली फोटो में नीचे और दूसरी फोटो में सामने देख रहे हैं। कोरोना काल के दौरान रणवीर इंस्टाग्राम से अक्सर वीडियो क्लिप शेयर करते रहते थे।

चर्चा में रणवीर कि ‘83’

रणवीर सिंह की मोस्ट अवैतेड फिल्म 83 का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। जो क्रिकेटर कपिल देव की बायो पिक है। इसमें उनके साथ दीपिका पदोकों भी नज़र आएंगी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1983 में भारत की विश्व कप क्रिकेट में जीत पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह ने टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल किया, जबकि दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के रोल में दिखाई देंगी।

ये भी देखें: एक्जिट पोल में जीत देख गदगद हो रहे आरजेडी नेताओं को तेजस्वी ने दी बड़ी चेतावनी

यही नहीं फिल्म फिल्म के अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी नज़र आने वाले हैं।वह इस फिल्म में एक पुलिस के किरदार में होंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में होंगी।

दो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News