Bollywood: ब्यूटी क्वीन जीनत अमान अब किसकी बनेंगी माँ?

आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान सकीना बेगम के रूप में नजर आएंगी। वो इसी हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी पुष्टी की।

Update: 2019-06-18 15:51 GMT

मुंबई: आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान सकीना बेगम के रूप में नजर आएंगी। वो इसी हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी पुष्टी की।



यह भी पढ़ें,,, फेसबुक ने पेश की वैश्विक आभासी मुद्रा,ये है इसका नाम

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=0TK_SRmLyEA&t=1s[/embed]

इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म:

67 साल की अभिनेत्री लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहीं हैं। जीनत और आशुतोष 30 साल पहले 1989 में आई अनंत बलानी की फिल्म गवाही में एक साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें,,, महान फुटबॉलर माइकल प्लाटिनी गिरफ्तार, लगा है ये बड़ा आरोप

Full View

इस फिल्म में जीनत के अलावा अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। जीनत सकीना बेगम के किरदार में नजर आएंगी। सकीना होशियारगंज प्रांत की शासक हैं और आसपास के क्षेत्र की राजनीति से दूर हैं। जब पेशवा उनके पास मदद मांगने के लिए आते हैं तो सकीना पानीपत की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाती हैं। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Full View

यह भी पढ़ें,,, फेमस सिंगर ने दीं योगी, भागवत को गालियां अब हो रही थू-थू

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है फिल्म:

फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। ये लड़ाई साल 1761 में अफगानियों और मराठाओं के बीच लड़ी गई थी। अर्जुन सदाशिव राव भाउ के रोल में नजर आएंगे। सदा शिव पेशवा बाजीराव के भतीजे थे और पानीपत की तीसरी लड़ाई के समय में मराठा सेना के प्रमुख थे।

Full View

Tags:    

Similar News