शादी के 4 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, अपने ही शादी में रोने लगे थे निक

प्रियंका एक टीवी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी जहां उन्होंने अपने निजी जिंदगी और अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। यहां प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक इतने इमोशनल हो गए थे कि रोने लगे थे।

Update: 2019-03-24 12:04 GMT

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी को करीब 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन यह कपल आए दिन अभी भी सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें...सिंध में 2 हिंदू लड़कियों का अपहरण कर धर्मांतरण, पाक मंत्री को सुषमा ने लगाई लताड़

हाल ही में प्रियंका एक टीवी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी जहां उन्होंने अपने निजी जिंदगी और अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। यहां प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक इतने इमोशनल हो गए थे कि रोने लगे थे।

यह भी पढ़ें...सुल्तानपुर: नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में दो की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

प्रियंका ने बताया कि मुझे पहली बार दुल्हन के लिबास में देखकर निक रो पड़े और मैं भी रोने लगी थी। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ था। प्रियंका ने बताया कि वह 45 मिनट की देरी से चल रही थीं। उन्होंने विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। और उस पल अजीब सा हो गया था। जैसे ही दरवाजा खुला और उन्होंने निक को देखा तुरंत ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।

यह भी पढ़ें...ब्रेकअप के 3 साल बाद रणबीर ने कैटरीना को लगाया गले,आलिया का क्या होगा रिएक्शन

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुड की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल किया गया था। इस लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल वीमन की लिस्ट में शुमार है।

Tags:    

Similar News