5 Healthier Sugar Alternatives: डाइट में चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 5 हेल्दी चीजें, मिठास और सेहत में बेहतर

5 Healthier Sugar Alternatives: सफेद चीनी का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। चीनी के ज्यादा इस्तेमाल से मोटापा, ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना और स्किन के लिए नुकसानदेह है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-09 11:54 GMT


5 Healthier Sugar alternatives (Image: Social Media)


Healthier Sugar alternatives: सफेद चीनी का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। चीनी के ज्यादा इस्तेमाल से मोटापा, ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना और स्किन के लिए नुकसानदेह है। इसलिए चीनी की जगह कई ऐसे विकल्प है जिनको अपना सकते हैं। हालांकि लंबे समय से चल रही आदत को बदलना कठिन है लेकिन असंभव नहीं है। इसलिए हेल्दी शरीर के लिए आप यहां बताई गई इन 5 चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

गुड़

चीनी की जगह पर आप गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल गुड़ में चीनी की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। गुड़ का सेवन इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बनाए रखता है और पोटेशियम के कारण water retention को रोकने में मदद करता है।

ब्राउन शुगर

ब्राउन शुगर भी एक बेहतर विकल्प है। दरअसलसफेद चीनी की तुलना में ब्राउन शुगर में कैलोरी कम होती है। साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा ब्राउन शुगर में मौजूद शीरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

शहद

शहद कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। दरअसल शहद कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी, बी1, बी2, बी3, बी5 और बी6 जैसे महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। दरअसल इसमें चीनी की तुलना में कम नुकसानदेह होता है और इसमें antibacterial, एंटी-फंगल गुण शामिल होते हैं। साथ ही शहद शरीर में सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह फंगस और बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है।

खजूर

चीनी की जगह आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल खजूर में फाइबर, पोषक तत्व, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीज की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है और कब्ज को रोककर आपके पाचन तंत्र को भी लाभ पहुंचाता है। यह न केवल पौष्टिक होता है बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं, इसलिए इसे अपने आहार में शामिल करना और आसान है।

स्टेविया

दरअसल स्टेविया प्राकृतिक है, यह स्टेविया पौधे की पत्तियों से बने होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा शून्य होती है और यह चीनी से ज्यादा मीठा होता है। चीनी को स्टीविया से बदलने से वजन बढ़ने से रोकने और ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए स्टीविया बहुत अच्छा साबित होता है और आप इसे पूरे दिन लें ताकि कार्ब्स बढ़ सकें।

Tags:    

Similar News