Diabetes Tips: डायबिटीज मरीजों के लिए जानलेवा हैं ये 5 फल, बढ़ती है शुगर

Worst Fruits In Diabetes: शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। मधुमेह रोगियों को कुछ फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

Written By :  Shreya
Update: 2024-04-19 08:00 GMT

Diabetes Diet (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Worst Fruits For Diabetic Patients: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में डायबिटीज (Diabetes) का खतरा काफी बढ़ गया है। इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर के करोड़ों लोग डायबिटीज जैसी बीमारी से ग्रसित हैं। पहले केवल बड़े उम्र के लोग मधुमेह की चपेट में आते थे, लेकिन अब तो बच्चों में डायबिटीज (Diabetes In Children) के केसेस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। डायबिटीज के मरीजों को खानपान का और भी ख्याल रखना चाहिए। फुल फैट मिल्क, शहद, पैकेट वाला जूस, फास्ट फूड, आलू समेत ऐसी कई चीजें हैं, जिनके सेवन से मधुमेह के रोगियों (Diabetic Patients) को परहेज करना चाहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर फल (Fruits) सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह आपको सेहतमंद बनाए रखने के साथ ही कई बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। लेकिन फल जैसे हेल्दी फूड भी डायबिटीज मरीजों  के लिए जानलेवा (Dangerous Fruits For Diabetic Patients) साबित हो सकते हैं। ऐसे कई फल होते हैं जिनसे डायबिटीज के मरीजों को दूरी बनाकर रहनी चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से ब्लड शुगर (Blood Sugar) का लेवल अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में मधुमेह के रोगियों को कुछ फल खाने या ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज में नुकसानदायक फल (Worst Fruits In Diabetes)

बता दें अब तक डायबिटीज का कोई खास इलाज नहीं है। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। कुछ फलों में नेचुरल शुगर (Natural Sugar) होती है। डायबिटीज में इन्हें ज्यादा मात्रा में खाना चीनी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानें ऐसे 5 फलों के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- तरबूज (Watermelon)

गर्मियों में तरबूज का सेवन करना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह फल टेस्टी और रसीला होता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को तरबूज का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है। मधुमेह रोगियों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर (Blood Sugar) का लेवल बढ़ा सकती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- आम (Mango)

आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। गर्मी के मौसम में लोग इसे खूब पसंद से खाते हैं। लेकिन डायबिटीज पेशेंट को सोच समझकर ही आम का सेवन करना चाहिए। इसमें भी प्राकृतिक चीनी (Natural sugar) मौजूद होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे डाइट में शामिल करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- केला (Banana)

लिस्ट में केला भी शामिल है। इसका भी अधिक सेवन मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन आप बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे नट्स के साथ या फिर टाइप 2 डायबिटीज के मरीज दही के साथ एक छोटा केला खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर का लेवल उतना ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- अंगूर (Grapes)

अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह टेस्टी और रसीला होने के कारण लोगों को खूब पसंद भी आता है। लेकिन कुछ रिसर्च में सामने आया है कि डायबिटीज के मरीजों को अंगूर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें ग्लाइकोमेसिक इंडेक्स ज्यादा होते हैं। हालांकि सीमित मात्रा में आप अंगूर खा सकते हैं। लेकिन एक दिन में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- लीची (Litchi)

लीची भी एक मीठा फल है। गर्मियों के मौसम में यह भी काफी पसंद से खाया जाने वाला फल है। लीची में काफी मात्रा में प्राकृतिक चीनी होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को लीची खाने से परहेज करना चाहिए या तो बहुत कम मात्रा में इसे खाना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News