Arbi Leaves Benefits: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने तक में फायदेमंद हैं अरबी के पत्ते

Arbi Leaves Benefits: अरबी एक स्वादिष्ट सब्जी है। जिसका सेवन करने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। अरबी ही नहीं अरबी के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

Update: 2022-07-31 06:29 GMT

Arbi Leaves ( Image: Social Media)

Arbi Leaves Benefits: अरबी एक स्वादिष्ट सब्जी है। जिसका सेवन करने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। अरबी ही नहीं अरबी के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। 

अरबी के पत्तों में कई सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स छिपे होते हैं। अरबी के पत्ते खाने से आंखों की रोशनी तेज तो होती ही हैं, इसके अलावा यह कई बीमारियों में फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं अरबी के पत्ते खाने से क्या क्या फायदा मिलता है

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आपको आंखों से जुड़ी समस्या है तो आप अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है लेकिन अरबी के पत्ते खाकर आंखों को हेल्दी बना सकते हैं। अरबी के पत्ते के सेवन से आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं। दरअसल अरबी के पत्ते में विटामिन की भरमार है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

वेट लॉस

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अरबी के पत्ते का सेवन करना फायदेमंद होगा। दरअसल अरबी के पत्ते में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार बार भूख नहीं लगती। साथ ही फाइबर के सेवन से हमारा मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है और फैट बर्न तेजी से होने लगता है। वहीं, वेट लॉस के अलावा खाना पचाने वाले पाचन तंत्र के लिए भी अरबी के पत्ते बहुत लाभदायक है।

दिल को रखें स्वस्थ

अरबी के पत्ते दिल के लिए भी लाभदायक होते हैं। अरबी के पत्तों में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं। जिसके कारण यह दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप अरबी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। अरबी के पत्ते दिल को स्वस्थ रखने में काम आते हैं।

एनीमिया में लाभदायक

अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं तो अरबी के पत्तों का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। दरअसल एनीमिया में हीमोग्लोबिन का लेवल सामान्य से कम हो जाता है। शरीर में आयरन की कमी इसके मुख्य कारणों में से एक है। इसलिए अरबी के पत्तों का सेवन करें क्योंकि अरबी का पत्ता आयरन से भरपूर होता है। इसके सेवन से एनीमिया में हीमोग्लोबिन का लेवल सही रहता है। इसलिए अगर आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहें हैं तो अरबी के पत्तों के सेवन करें। यह आपको एनीमिया में काफी राहत देगा।

एसिडिटी से राहत

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए अरबी के पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी। दरअसल अरबी के पत्ते पेट से जुड़ी किसी भी समस्या में बहुत लाभदायक हैं। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो आप अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।  अरबी के पत्ते का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 




Tags:    

Similar News