Avocado: एवोकाडो खाने से लीवर और हॉर्ट की बीमारियों से मिलती है राहत, जानें शोध में क्या आया सामने

Avocado Fruit: एवोकाडो दुनिया में लोकप्रिय फल है, न्यूट्रिशनिस्ट इस फल को हेल्थ के लिए अच्छा मानते हैं। यह आपको पोषण प्रदान करता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-07 06:25 GMT

Avocado Fruit (फोटों - सोशल मीडिया)

Avocado Fruit:  एवोकाडो दुनिया भर में लोकप्रिय फल है, ज्यादातर न्यूट्रिशनिस्ट इस फल को हेल्थ के लिए अच्छा मानते हैं। यह आपको पोषण प्रदान करता है, साथ ही कई तरह की बीमारियों से लड़ने और उन्हें कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे आप हेल्दी भी रहते हैं। इन्ही कारणों से प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन करना गर्भवती महिला के लिए अच्छा माना जाता है, और इस फल के सेवन से आपको हॉर्ट रोग का खतरा कम हो सकता है।

एवोकाडो पर शोध

एवोकाडो नाशपाती के आकार का फल है, यह आवश्यक विटामिन, लौह, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों में युक्त है, विटामिन ए, बी, सी, ई, के से भरपूर, एवोकाडो कुछ वर्षों में टोस्ट टॉपिंग के रूप में अधिक लोकप्रिय हो गया हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा किए गए शोध के अनुसार, जो लोग एवोकाडो खाते हैं, उनमें हृदय रोग का जोखिम उन लोगों की तुलना में कम है, जिन्होंने शायद कभी एवोकाडो नहीं खाया। 30 साल के शोध में 1,10,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने पाया है कि एवोकाडो खाने से हृदय रोगों का खतरा पांच गुना कम हो जाता है। शोध के अनुसार, जिन लोगों ने वसायुक्त एवोकाडो खाया है वो लोग लंब समय तक संतुष्ट महसूस करते थे। इस रिसर्च को जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में 1 अप्रैल को पब्लिश किया गया है।

ऐसे किया गया शोध

यह शोध 30 सालों तक 68,780 से अधिक महिलाओं जिमकी उम्र 30 से 55 साल थी और 41,700 से अधिक पुरुष जिनकी उम्र 40 से 75 साल थी पर चला है। साथ ही उन अमेरिकी नागरिकों को शामिल किया गया जो रिसर्च के समय कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित रहें थे।

एवोकाडो स्वास्थ्य के लिए फायदमेंद

एवोकाडो में फाइबर, वसा विशेष रूप से मोनो अनसैचुरेटेड वसा पाए जाते हैं। जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी होते हैं। क्लिनिकल टेस्टिंग में पाया गया कि एवोकाडो का उच्च कोलेस्ट्रॉल सहित हॉर्ट संबंधी जोखिम वाले कारकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लीवर को साफ़ रखने में लाभदायक होते हैं। यदि आप एवोकाडो का रोजाना सेवन करते हैं तो ये लीवर को स्वस्थ बना कर रखता है।

एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कार्बोहाइड्रेट           12.8 ग्राम

डाइटरी फाइबर       10.1 ग्राम

प्रोटीन                    3.0 ग्राम

विटामिन ए              डेली वैल्यू का 4%

विटामिन सी            डेली वैल्यू का 25%

विटामिन के            डेली वैल्यू का 39%

विटामिन ई             डेली वैल्यू का 16%

फोलेट                  डेली वैल्यू का 30%

विटामिन बी 6        डेली वैल्यू का 19%

आयरन                 0.8 mg

मैग्नीशियम             43.5 mg

कैल्शियम             18 mg

जिंक                   1 mg

पोटैशियम            727 mg

फॉस्फोरस           78 mg

कोलीन                21.3 mg

नियासिन              2.6 mg

कैलोरी                240mg

(ये डेली 2000 कैलोरी पर आधारित है)

Tags:    

Similar News