Bael leaves to fruits: बेलपत्र में छिपा है सेहत का खज़ाना, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को करता है दूर

Bael leaves to fruits: बेल स्वास्थ्य के लिहाज़ से काफी लाभकारी माना जाता है।

Report :  Preeti Mishra
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-05-19 09:08 IST

बेल के पत्ते से लेकर फलों में छिपा है सेहत का खज़ाना (Social media)

Bael leaves to fruits: क्या आप जानते है शिव जी का पसंदीदा बेल पत्र का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां , हिन्दू धर्म में पूजा के लिए प्रयोग होने वाला बेलपत्र, सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर लोगों को इससे होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में नहीं पता ही नहीं होता है। 

बता दें कि बेल पत्र में मौजूद पोषक तत्व आपके को कई प्रकार के रोगों को दूर रखने के साथ अंदरूनी रूप से भी चमत्कारी रूप से आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं, इससे जुड़ें कुछ स्वास्थ्य वर्धक विशेषताओं को 

गौरतलब है कि बेल स्वास्थ्य के लिहाज़ से काफी लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन आपको कई प्रकार के रोगों से दूर रखने के साथ उसकी रोकथाम में भी सहायता करता है। शरीर में बनने वाले कफ, वात विकार, दस्त, बदहजमी, मूत्र रोग, डायबिटीज, पेचिश, ल्यूकोरिया आदि जैसे रोगों को दूर करने में बेल पत्र का सेवन बेहद लाभदायक औषधि के रूप में काम आता है। 

तो आइये जानते हैं बेल के पत्तों के सेवन से होने वाले अनगिनत फायदे 

  • - बेल के पत्तों का सेवन रक्त में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। 
  • - बेल के पत्ते से बना चूर्ण गर्भ निरोधक में काफी ज्यादा कारगर साबित होता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके लिए पुरुष प्रति किलो अपने शरीर के वजन के हिसाब से 10 ग्राम बेल के पत्ते का चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। 
  • - कैंसर होने की संभावना को भी बेल के पत्ते का चूर्ण का सेवन बहुत हद तक कम करने के साथ शरीर में किसी भी प्रकार के सूजन या पेट सम्बंधित समस्या को भी कम या खतम करने में लाभकारी सिद्ध होता है। 
  • - डायबिटीज के मरीज़ों के लिए बेल के पत्ते का सेवन अत्यंत लाभदायक माना जाता है। इसके लिए रोज़ाना बेल की पत्तियों को पीसकर उसके रस का दिन में 2 बार सेवन करने से शुगर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। 
  • बेल पत्र के अलावा बेल फल का भी जूस पीने के भी कई फायदे होते हैं।
  • गर्मी के मौसम में मिलने वाला बेल का शरबत गर्मी से राहत दिलाने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से भी मुक्ति दिलाने में मददगार होता है।   
  • - बेल के फल के रस को ताजा शहद में मिलाकर सेवन करने से आपको एसिडिटी से राहत मिलती है। 
  • - इसका सेवन करने से मुंह में बार - बार हो रहे छालों से भी छुटकारा मिल जाता है। 
  • - बेल फल के रस का सेवन आपको गर्मियों में लू से बचाए रखने में भी मददगार होने के साथ ये शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम भी करता है। 
  • - दूध पिलाने वाली माताओं के स्तन में दूध के उत्पादन को इस फल का सेवन बढ़ाता है। इस रस का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर कर स्तन दूध उत्पादन को बढ़ाता है। 
  • - बेल के रस के सेवन से खून भी साफ होता है। इसके लिए हल्का गुनगुना पानी मिलाकर उसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद डालकर नियमित सेवन करने से खून साफ होने में मदद मिलती है। 
  • - कब्ज व पाचन की समस्या भी इस फल के रस के सेवन से ठीक हो जाती है। 
  • - बेल के फल के शरबत में मिश्री, लौंग, इलायची, काली मिर्च व कपूर को मिलाकर रोजाना इसका सेवन करने से आपको ज्यादा प्यास नहीं लगने के साथ पेट में जलन की समस्या से भी राहत मिलती हैं। इसके साथ ही उल्टी, कब्ज व पाचन विकार की समस्या भी इसके सेवन से ठीक हो जाती है। 

अत्यधिक बेल खाने से कुछ शारीरिक नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं

कब्ज़ की समस्या बढ़ सकती है। जी हाँ , अगर आपको मल के कठोर होने की वजह से कब्ज़ की समस्या है, तो ऐसे आपको बेल का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन आपके मल को और अधिक सख्त बनाता है। 

Tags:    

Similar News