Dhirendra Shastri: इस बीमारी की चपेट में धीरेंद्र शास्त्री, ये आदतें बनी बड़ी वजह

Dhirendra Shastri Latest News: धीरेन्द्र शास्त्री का मुंबई के एक डॉक्टर ने पर्चा निकालकर उनकी समस्या के बारे में बताया है और इलाज के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-25 08:21 GMT

Dhirendra Shastri (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dhirendra Shastri Hair Loss Treatment: बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने अपनी एक समस्या के समाधान के लिए मुंबई का एक डॉक्टर अपने आश्रम में बुलवाया है। बाबा की यह समस्या उजागर करने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा उनसे मुलाकात करेंगे। आइए जानते हैं आखिर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को ऐसी क्या समस्या हो गई, जिसके लिए उनका इलाज होने जा रहा है। साथ ही जानेंगे उस डॉक्टर के बारे में जो बाबा का इलाज करने के लिए उनके आश्रम जाएगा।

देश दुनिया की समस्याओं का निदान पर्ची निकालकर करने वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का मुंबई के एक डॉक्टर ने पर्चा निकालकर उनकी समस्या के बारे में बताया है। दरअसल, हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने बागेश्वर धाम सरकार के बालों में हो रही बीमारी के बारे में बताया था। इसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हाल ही में गुरु पूर्णिमा के मौके पर पंडित शास्त्री के साथ उनकी लाइव बातचीत हुई। इस दौरान बाबा ने उन्हें बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) आने का निमंत्रण दिया है।

क्या है बाबा को समस्या?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को हेयर लॉस (Hair Loss) की बीमारी हो गई है, जिसके चलते उनके बाल तेजी से झड़ (Hair Fall) रहे हैं। मुंबई के प्रसिद्ध हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. अशोक सिन्हा के मुताबिक, पंडित शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस भी है। डॉक्टर के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री की यह समस्या जेनेटिक (Genetic Hair Problem) है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बाबा देर रात में सोते हैं और वक्त पर भोजन नहीं करते। इसके अलावा प्रोटीन की कमी और उनकी मिठाई खाने की आदत भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

डॉक्टर ने दी ये सलाह

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस समस्या के समाधान के लिए डॉक्टर ने धीरेंद्र शास्त्री के लिए टॉपिकल सॉल्यूशन मिनोक्सिडिल और फिनस्टेराइड ट्रीटमेंट की सलाह दी है। इसके अलावा उनके दिनचर्या को लेकर भी कुछ सुझाव दिए हैं, जैसे कि बाबा को मल्टीविटामिन लेना चाहिए। रात में आठ बजे भोजन करके दस बजे तक सो जाना चाहिए। साथ ही मिठाई का कम और प्रोटीन वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने को भी कहा है। वहीं, अगर उन्हें दवाइयों से परहेज हो तो पीआरपी कराने को कहा है।

Tags:    

Similar News