Benefits of Noni Fruit Juice: नोनी फ्रूट जूस के हैं अनेकों फायदे, जानें किन गंभीर बीमारियों में आता है काम

Benefits of Noni Fruit Juice: नोनी एक ऐसा फल है जिसका जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नोनी जूस पीने के बहुत सारे फायदे हैं।

Written By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-09-03 04:00 GMT

नोनी फ्रूट जूस pic(social media)

Benefits of Noni Fruit Juice: सेहतमंद शरीर के लिए फल खाना उतना ही जरूरी है जितना पोषक तत्वों भरा भोजन खाना। फल खाना तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि फल कब खाएं, कौन सा फल कितनी मात्रा में खाएं और कौन से फल से क्या मिलेगा। इसकी मात्रा और समय को लेकर भी दुविधा में रहते हैं।

वैसे तो सभी तरह के फलों में कुछ न कुछ गुण जरूर होते हैं। जैसे सेब में आयरन होता है, केला कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होता है तो वहीं अनार से भी शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे बहुत सारे फल हैं जिनके बारे में आप जानते भी होगें। लेकिन आज हम ऐसे फल के बारे में बात करेंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आजकल इंटरनेट पर फलों के जूस के बारे में सर्च करेंगे तो नोनी जूस सबसे उपर दिखेगा। तो आइए आज आपको बताते हैं इस फल के बारे में

नोनी एक ऐसा फल है जिसका जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नोनी मोरिंडा सिट्रफोलिया परिवार का पौधा है जो दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया सहित प्रशांत महाद्वीपों में पाया जाता है। नोनी फल को इम्युनिटी बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए उपयोग किया जाता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में लाभदायक होता है। आपको बता दें कि नोनी फल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन पाया जाता है। ब्यूटी से लेकर हेल्थ तक इस फल के अनेकों फायदे हैं। आइए जानते हैं नोनी फ्रूट जूस से होने वाले फायदों के बारे में -

नोनी जूस बढ़ाये इम्युनिटी pic(social media)

नोनी जूस बढ़ाए इम्युनिटी (Noni Juice Boost Immunity)

इम्युनिटी के कमजोर होने से बीमारी का खतरा अधिक बढ़ जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से बचा के रखती है। शरीर में छोटी-मोटी ऐसी कई बीमारियां होती हैं जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है।

नोनी जूस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी हिस्टामिन गुण होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मद्दगार साबित होता है। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर के अंदर कई बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है। नोनी जूस को आप इंटरनेट के माध्यम से आसानी से मंगा सकते हैं।

नोनी जूस दिल को रखे स्वस्थ pic(social media)

दिल को रखे स्वस्थ (Healthy Heart)

नोनी फ्रूट जूस में मौजूद तत्व आपके दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। नोनी जूस के सेवन से धमनियों में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है। और ये जूस Blood Pressure को भी कंट्रोल करता है।

चेहरे पर एजिंग को रोकता है नोनी जूस pic(social media)

एंटी एजिंग (Anti Aging)

लड़कियां हों या ज्यादा उम्र की महिलाएं हर किसी को एजिंग की चिंता रहती है। और इसके चलते वो हर उपाए करती हैं जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां न दिखें। आमतौर पर देखा गया है कि शरीर में विटामिन सी की कमी होने से चेहरे पर झुर्रिया दिखने लगती है। स्किन एकदम ड्राई हो जाती है। नोनी विटामिन सी से भरा हुआ है। साथ ही इसमें एंटी एक्ने गुण भी होते हैं। ये जूस चेहरे की चमक को बढ़ाता है। नोनी के रस में विटामिन सी और सेलेनियम पाया जाता है जो मुक्त कणों से लड़ता है और इसके हानिकारक प्रभाव से त्वचा को बचाता है। साथ ही स्किन के लचीलेपन को बनाए रखने में भी मद्दगार होता है। यदि आपको त्वचा में चमक भरनी है तो नोनी जूस का सेवन जरूर करें।

कैंसर में फायदेमंद (Beneficial In Cancer)

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में नोनी जूस पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा धूम्रपान के कारण कैंसर की बीमारी होने से भी बचाव रहता है।

लिवर को हेल्दी रखना है तो पिए नोनी जूस pic(social media)

लिवर को रखे स्वस्थ (Keep Liver Healthy)

नोनी जूस में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होने से लिवर हैल्दी रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर में मौजूद टॉक्सिन को साफ करके लीवर को स्वस्थ रखत है। 

नोनी जूस के रोजाना सेवन से आप रहेंगे तनावमुक्त pic(social media)

तनाव को करें कम (Reduce Stress)

आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास टेंशन न हो। तनावमुक्त रहने के लिए ध्यान करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। पर कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी मौजूद हैं जिनके सेवन से आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। नोनी भी एक ऐसा फल है जो तनाव को दूर करने में सहायक होता है। रोजाना एक गिलास नोनी जूस पीने से स्ट्रेस हार्माेन कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है और तनाव से राहत मिलती है। यही नहीं यह ब्रेन Health के लिये भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीएंफ्लेमेटरी जैसे कई औषधीय गुण होते हैं। ये सभी चीजें मस्तिष्क क्षति पर सुरक्षात्मक कार्य करते हैं।

Tags:    

Similar News