पोषक तत्वों का खजाना है अरहर दाल, जानें रोज खाने के फायदे

अरहर दाल को तुअर दाल भी कहते हैं। वजन को नियंत्रित करने में तुअर दाल के बेहद फायदे हैं।

Written By :  Nitisha Sharma
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-09 12:03 GMT

अरहर दाल ( फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः अरहर दाल (pigeon pea) को तुअर दाल भी कहते हैं। वजन को नियंत्रित करने में तुअर दाल के बेहद फायदे हैं। अरहर दाल का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद कर सकता है। दाल का नाम आते ही दिमाग में पीले रंग की अरहर दाल आती है। ये दाल हम सभी के घरों में बनती है। इसे तुअर दाल भी कहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसे खाने के क्या फायदे हैं।

बता दें कि  अरहर की दाल खाने से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये दाल प्रोटीन और फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत है और कॉलेस्ट्रॉल फ्री है। 

वजन कम करने में सहायक

वजन को नियंत्रित करने में तुअर दाल के बेहद फायदे हैं। दरअसल, यह दाल अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ फाइबर से भी भरपूर है। वहीं, फाइबर युक्त आहार का सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रख, अतिरिक्त भोजन खाने की आदत को कम करने में मदद कर सकता है। इस प्रकार फाइबर की यह प्रक्रिया बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में एक सहायक भूमिका निभा सकती है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

अरहर की दाल में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। पोटेशियम को वासोडिलेटर के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है साथ ही ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में लाभदायक हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

अरहर दाल का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, तुअर की दाल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में नियंत्रित करें

शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव का बढ़ता स्तर डायबिटीज का कारण बन सकता है। फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन द्वारा किए गए एक शोध में यह पाया गया है कि ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर आहार का सेवन लाभकारी हो सकता है। इस शोध में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि हाइपरग्लेसेमिया (हाई ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में अंकुरित तुअर दाल के फायदे कारगर हो सकते हैं।

कैंसर के जोखिम को कम करें

कैंसर जैसी घातक बीमार से बचाव के लिए अरहर दाल का उपयोग कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के शोध में इस बात का जिक्र किया गया कि अरहर दाल एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है और यह गुण ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से होने वाले कैंसर के जोखिम से बचाव में मदद कर सकता है।

Tags:    

Similar News