Yoga For Back Pain: कुर्सी पर बैठ-बैठकर हो गया है कमर दर्द, बस करें ये 2 एक्सरसाइज, जल्द मिलेगा छुटकारा

Kamar Dard Ke Liye Yoga Asan: योग के जरिए आप कमर दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस आर्टिकल में दो योगा पोज की जानकारी दी गई है, जो बैक पेन से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-30 05:45 GMT

Yoga For Back Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Yoga Asanas For Back Pain: आज के समय में कमर दर्द (Kamar Dard) एक आम समस्या बन चुकी है। खासकर, युवाओं में यह प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ी है। गलत पोस्चर, लाइफस्टाइल, ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठकर काम करने और कई अन्य वजहों से कमर में दर्द (Back Pain) होना शुरू हो जाता है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि रोजाना ऐसे ही दर्द बने रहने से दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही योग का अभ्यास किया जाता है और इसके द्वारा शारीरिक दर्द को धीरे-धीरे कम और खत्म भी किया जा सकता है।

कमर दर्द के लिए योग (Kamar Dard Ke Liye Yoga In Hindi)

अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान हो गए हैं तो आपको डेली कुछ योगासन करने चाहिए। क्योंकि दर्द के लिए पेन किलर खाने से बस कुछ घंटे ही आपको आराम का एहसास होगा और आपकी ये आदत किडनी पर भी बुरा असर डालने लगेगी। ऐसे में कमर के दर्द से निपटने के लिए योग एक अच्छा ऑप्शन है। वैसे तो बैक पेन के लिए कई सारे आसन बताए गए हैं, लेकिन हम आपको दो असरदार योगा पोज बता रहे हैं, जो आपको कुछ ही समय में दर्द से आराम दिलाएंगे। खास बात ये है कि इनका अभ्यास करने के लिए आपको बस सुबह के 10-15 मिनट निकालने होंगे।

1- धनुरासन (Dhanurasana)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

धनुरासन योगा पोज के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे करने से कमर व पीठ दर्द से भी जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। इस आसन से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, हाथ-पैर टोन होते हैं, पेट की चर्बी कम होती है और यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मददगार है।

धनुरासन करने का तरीका (Dhanurasana Karne Ka Tarika)

धनुरासन का अभ्यास करते समय आपका शरीर बिल्कुल एक धनुष के समान दिखाई देना चाहिए। इस योगा पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और हाथों से पैर के पंजों को पकड़ें। सांस अंदर की और लेते हुए, सीने को उठाएं और हाथों से पैर को ऊपर की ओर खींचें। जितनी देर आरामपूर्वक इस स्थिति में रह सकते हैं, बने रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले की मुद्रा में वापस आ जाएं। आप शुरुआत में 4-5 बार इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके बाद इसे बढ़ा भी सकते हैं।

2- भुजंगासन (Cobra Pose)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा कमर दर्द को ठीक करने के लिए भुजंगासन भी काफी ज्यादा इफेक्टिव माना जाता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से आपको जल्द ही इस समस्या से राहत मिल सकती है। इससे पेट की चर्बी भी कम होगी। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका।

भुजंगासन करने का तरीका (Bhujangasana Karne Ka tarika)

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपनी हथेलियों को सीने के पास और कंधों की सीध पर रखें। वहीं, पैरों को आपस में जोड़े रखें। अब शरीर को स्थिर कर लें। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठाएं। कोशिश करें नाभि मैट से ही लगी रहे। इस दौरान अपनी आंखें खुली रखें और गर्दन को धीरे-धीरे पीछे ले जाएं। जितनी देर तक इस पोज में रह सकते हैं, रहें। उसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस पहली वाली अवस्था में आ जाएं। स्टार्टिंग में आप 3-5 बार इस आसन का अभ्यास करें। फिर इसे बढ़ा भी सकते हैं।

Tags:    

Similar News