Bloating Home Remedies: पेट की ब्लोटिंग से हैं परेशान? मिनटों में छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

Bloating Home Remedies: अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है तो आप घरेलू उपाय से इससे राहत पा सकते हैं। आइए जानें कुछ बेस्ट होम रेमिडीज के बारे में।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-26 08:35 GMT

Bloating (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bloating Ke Gharelu Upay: पेट फूलना यानी ब्लोटिंग (Bloating) एक आम समस्या है, जो गैस, कब्ज, गलत खानपान, अधिक खाना खाने, पाचन में गड़बड़ी के कारण या फिर पीरियड्स की वजह से हो सकता है। ब्लोटिंग में पेट में तेज दर्द, भूख न लगना जैसी कई समस्याएं महसूस हो सकती हैं। साथ ही इस स्थिति में उठते-बैठते भी नहीं बनता है। दूसरी तरफ पेट में हो रही गुड़गुड़ की वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। अगर आपको अक्सर ये समस्या हो जाती है तो आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। इससे आपकी ब्लोटिंग की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी और पेट के दर्द से भी आराम मिलेगा। तो आइए जानते हैं पेट फूलने की कुछ होम रेमिडीज (Pet Foolne Ke Upay) के बारे में।

ब्लोटिंग होने की वजह (Bloating Ke Karan In Hindi)

1- लाइफस्टाइल में गड़बड़ी

2- बासी भोजन का सेवन

3- हार्मोनल असंतुलन

4- कब्ज

5- ज्यादा देर तक भूखे रहना

6- पीरियड्स आने पर

7- पेट में पानी या फ्लूइड का भर जाना

ब्लोटिंग के घरेलू उपाय (Bloating Home Remedies In Hindi)

1- हर्बल टी (Herbal Tea)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पिपरमिंट टी, अदरक की चाय और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल चाय पीने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। हर्बल टी पाचन क्रिया को तेज बनाने के साथ ही सूजन को कम करने, गैस की समस्या को दूर करने और पेट की मांसपेशियां को रिलैक्स करने का काम करती है।

2- सौंफ (Fennel)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपने देखा होगा कि कई घरों में और रेस्टोरेंट में खाने के बाद सौंफ दी जाती है। यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। जब आपको ब्लोटिंग जैसा फील हो तो एक चम्मच सौंफ खा लें। इससे जल्द ही राहत मिलेगी।

3- गुनगुना नींबू पानी (Warm Lemon Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई तरह से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। ब्लोटिंग की समस्या होने पर आप गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़कर पी सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होगी और इंफ्लेमेशन कम होता है।

4- अदरक का पानी (Ginger Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पेट फूलने की समस्या को दूर करने में अदरक का पानी भी एक असरदार उपाय है। इसे पीने से पेट की गैस से छुटकारा मिलेगा और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। इसे बनाने के लिए एक कप पानी के साथ अदरक के छोटे से टुकड़े को उबाल लें और फिर इसका सेवन करें।

5- अजवाइन का पानी (Celery Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इनके अलावा आप ब्लोटिंग की समस्या को अजवाइन के पानी से भी ठीक कर सकते हैं। अजवाइन पाचन को दुरुस्त बनाने में सहायक होता है। साथ ही यह एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी के साथ एक छोटे चम्मच अजवाइन को उबालें और फिर इसका सेवन करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों को आजमाने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Similar News