Brush Time: सही समय पर करेंगे ब्रश तो कई बीमारियां रहेंगी दूर, जानें ब्रश करने का सही समय और तरीका

Brush Time: सही खानपान और लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाने में काफी मदद करता है। दांतों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप खाने के बाद ब्रश करना ना भूलें।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-06 08:15 GMT

Brush Time: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। सही खानपान और लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाने में काफी मदद करता है। ऐसे में दांतों की सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रश करने का सही तरीका और समय क्या है? दरअसल दांतों की सही देखभाल के लिए सही तरीके से ब्रश करना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं ब्रश करने का सही समय और तरीका:

ब्रश करने का सही समय

डॉक्टर्स की मानें तो रोज सुबह और रात के समय ब्रश करना चाहिए। दरअसल रात को खाने के बाद ब्रश करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि रात को सोते समय हमारा मुंह कई घंटों तक बंद रहता है और उसी समय ज्यादा कीड़े लगते हैं। ऐसे में अगर आप ब्रश करके सोएंगे, तो दांत साफ रहेंगे और कीड़े लगने का खतरा भी कम हो जाएगा।


ब्रश करने का सही तरीका

दांतों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप खाने के बाद ब्रश करना ना भूलें। लेकिन ध्यान रखें खाने के ठीक बाद ब्रश ना करें बल्कि एक घंटे के बाद ही दांत साफ करें।

दांतों को स्वस्थ रखना है तो सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि रात को भी खाने के बाद ब्रश करें। रात को खाने के एक घंटे बाद या फिर सोते समय ब्रश जरूर करें, ताकि बैक्टीरिया मुंह में और दांतों में जमे ना रहें। 

ब्रश करते समय कभी भी जल्दबाजी ना करें। कम से कम 2 मिनट तक ब्रश जरूर करें और मसूड़े की ओर से नीचे की ओर ब्रश को चलाएं जिससे प्लाक अच्छे से साफ हो सके। ध्यान रखें ब्रश करते समय दांतों पर जोर ना लगाएं, इससे उनकी जड़ें कमजोर हो सकती है और दांत में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हमेशा हल्के हाथों से ब्रश करें।

दांतों को हेल्दी रखने और चमकदार बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक बार नींबू से दांतों को साफ करें। इससे उनका पीलापन कम हो जाएगा और आपके दांत सफेद और चमकदार नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News