Burans Flower Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है बुरांश का फूल

Burans Benefits: स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय के द्वारा भी हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं।

Update: 2022-07-29 05:29 GMT

Burans Flower (Image: Social Media)

Burans Flower Benefits: स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय के द्वारा भी हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं। बुरांश का फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बुरांश के फूलों, पंखुडियों, पत्तों को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। बुरांश के औषधीय गुण के कारण यह सेहत को फायदा पहुंचाता है। 

दरअसल बुरांश एक लाल रंग का फूल है, जो उत्तराखंड का राष्ट्रीय वृक्ष है। यह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसे पहाड़ी फूल भी कहते हैं। नेपाल का राष्ट्रीय फूल बुरांश है। ये फूल गर्मी के मौसम में होते हैं। पहाड़ों पर रहने वाले लोग गर्मी के मौसम में इसका शर्बत बनाकर पीते हैं। इसके अलावा इससे पराठा, चटनी, पकोड़े और वाइन भी इस्तेमाल किया जाता है। बुरांश को ट्री रोडोडैन्ड्रोन (Tree rhododendron), कामरी (Kamri) और बरास (Baras) के नाम से भी जाना जाता है। बुरांश के फूलों का सेवन जूस या शर्बत के रूप में कर सकते हैं। बुरांश के फूल का जूस सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। बुरांश के फूलों के साथ ही इसके पत्ते भी लाभकारी होते हैं। इसके पत्तों को भी उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही बुरांश के फूलों या पत्तों का उपयोग करें। हालांकि बुरांश के फूल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुरांश के फूल के फायदे के बारे में

हड्डियों की मजबूती

हड्डियों की मजबूती के लिए आप बुरांश के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हड्डियों से जुड़े रोग से छुटकारा पाने के लिए आप बुरांश के फूलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल बुरांश के फूल में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इससे हड्डियों, जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है। इसलिए अगर आपको हड्डियों से जुड़ी शिकायत हैं तो बुरांश के फूल का इस्तेमाल करें। बुरांश के फूल को आप शर्बत के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डी मजबूत होगी।

एनीमिया में लाभकारी

अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो आप बुरांश के फूल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल अधिकतर महिलाओं को शरीर में खून की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। खून की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बनता है। ऐसे में एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए बुरांश का फूल बेहद लाभकारी हो सकता है। बुरांश के फूल में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जो एनीमिया से बचाव करता है। आयरन खून की कमी दूर करने में मददगार है। बुरांश का फूल आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो आप बुरांश के फूल का इस्तेमाल करें।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप बुरांश के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल बुरांश का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। बुरांश में एंटी हिपेरग्लिसेमिक गुण पाया जाता है, जो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

हार्ट के लिए लाभदायक

बुरांश के फूल हार्ट संबंधी समस्या में काफी मददगार साबित होते हैं। बुरांश के फूलों का जूस हृदय के लिए अच्छा होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में भी मदद करता है। बुरांश के फूल के जूस में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो ह्दय के लिए बेहतर काम करती हैं। इससे स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए हार्ट के मरीज को बुरांश के फूल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। 

 


Tags:    

Similar News