Calorie Intake: महिलाओं को एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए? ये समझ लिया तो नहीं बढ़ेगा वजन

Fitness Tips In Hindi: कैलोरी एक इकाई है जो ऊर्जा को मापती है। डेली एक सीमित मात्रा में कैलोरी का सेवन आपके वजन को बढ़ने से बचा सकता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-18 07:47 IST

Calorie Intake (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Calorie Intake For Women: शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए वेट मैनेजमेंट (Weight Management) बहुत जरूरी है। अगर वजन बढ़ने लगे तो कई तरह की परेशानियों और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिक वजन या मोटापा हाई बीपी (High BP), डायबिटीज (Diabetes), हृदय संबंधी बीमारियों (Heart Diseases) की वजह बन सकता है। ऐसे में वेट को कंट्रोल में रखना जरूरी हो जाता है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आपको ये पता होना जरूरी है कि आप कितनी कैलोरी कंज्यूम कर रहे हैं।

कैलोरी एक इकाई है जो ऊर्जा को मापती (Calorie Kya Hoti Hai) है। डेली एक सीमित मात्रा में कैलोरी का सेवन आपको मोटा होने से बचा सकता है। लेकिन अगर हर दिन उस मात्रा से ज्यादा कैलोरी का सेवन किया जाए तो वेट गेन की समस्या शुरू हो जाती है। आज हम बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को एक दिन में कितनी कैलोरी खाने की आवश्यकता होती है।

महिलाओं को कितनी कैलोरी का सेवन करना चाहिए (How Many Calories A Woman Needs Per Day)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे पहले तो ये बता दें कि आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का प्रकार और मात्रा यह निर्धारित करती है कि आप कितनी कैलोरी कंज्यूम कर रहे हैं। कैलोरी की संख्या घटने या बढ़ने का असर आपके वेट पर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार जरूरत से ज्यादा एनर्जी का उपभोग करता है तो उसका वजन बढ़ने लगेगा। वहीं अगर कम ऊर्जा कंज्यूम की जाए तो वजन, वसा और मांसपेशी द्रव्यमान कम हो जाएगा।

वैसे तो एक दिन में आपको कितनी कैलोरी खानी चाहिए (Ek Din Mein Kitni Calories Khani Chahiye), ये पता लगाना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि यह आपकी उम्र, जेंडर, वजन और गतिविधि पर निर्भर करता है। इसके अलावा डाइट में कैलोरी की मात्रा शारीरिक स्थिति और व्यक्ति के हेल्थ पर भी निर्भर करती है। चलिए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से महिलाओं के लिए एक दिन में कितनी कैलोरी लेना पर्याप्त माना जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उम्र और एक्टिविटी के हिसाब से कैलोरी चार्ट

उम्र

एक्टिव लोगों के लिए

कम एक्टिव लोगों के लिए

गतिहीन लोगों के लिए

 4-8

1,400-1,800

1,400-1,600

1,200-1,400

9-13

1,800-2,200

1,600-2,000

1,400-1,600

14-18

2,400

2,000

1,800

19-30

2,400

2,000-2,200

1,800-2,000

31-50

2,200

2,000

1,800

51+

2,200-2,000

1,800

1,600

यह चार्ट अनुमानित कैलोरी आवश्यकताओं को दर्शाता है। इसे केवल एक संदर्भ बिंदु के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि हर किसी का मेटाबॉलिज्म अलग-अलग होता है, भले ही उनका साइज, लिंग और एज समान हो।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों और सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News