Corona की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके!
Coronavirus Third Wave: कोरोना की थर्ड वेव में बच्चों को ज्यादा खतरा होने की बात कही जा रही है। ऐसे में न्यूजट्रैक ने डॉक्टर से जाना कि बच्चों को इससे कैसे सुरक्षित रखा जाए।;
(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Coronavirus Third Wave: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पहले से अधिक खतरनाक है। इसके लिए जनता को मुस्तैद रहना चाहिए।
वहीं, कई विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का बच्चों पर ज्यादा असर होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए 'न्यूज़ट्रैक' ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी (Poonam Tiwari) से बात की। जिन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों की इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए उन्हें क्या खाना चाहिए? क्या नहीं? इसके बारे में बताया...
डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी
0-5 वर्ष के बच्चों को क्या खाना चाहिए?
0-5 वर्ष तक के बच्चों के लिए डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि जो बच्चे 0-1 वर्ष के बीच हैं, वह मां का दूध पिएं। वहीं, जिन बच्चों के दांत निकल आए हैं, उन्हें मौसमी फल, सब्जियां, दलिया, खिचड़ी जैसी चीजें मसलकर खिलाएं। तो, जंक फूड व मैदा से बनी चीजें बिल्कुल न खिलाएं।
क्या खाएं?
•मां का दूध (0-1 वर्ष)
•दलिया
•खिचड़ी
•मौसमी फल
•दूध
•दही
•पनीर
•मौसमी सब्जियां
•अंडे का सफेद भाग
क्या न खाएं?
•जंक फूड व मैदा से बनी चीजें न दें।
5-10 वर्ष के बच्चों को क्या खाना चाहिए?
डॉ. पूनम के मुताबिक- 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को छोटे-छोटे अंतराल पर खाने को दें। घर की बनी चीजों को ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। वहीं, आरओ व अल्कलाइन वाटर अधिक मात्रा में पिएं।
क्या खाएं?
•घर का खाना
•करौंदा की चटनी/जैम
•छोटे-छोटे अंतराल पर खाने को दें
•घर की बनी चिक्की, रेवड़ी
•घर के बने ड्राई फ्रूट लड्डू
•पानी की मात्रा अधिक (आरओ/अल्कलाइन वॉटर)
•घर की बनी रोस्टेड पनीर
क्या न खाएं?
•प्रोसेस्ड फ़ूड
•सॉस
10-18 वर्ष तक के बच्चों को क्या दें?
डाइटीशियन पूनम तिवारी ने कहा कि 10-18 वर्ष तक के बच्चे घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। तो, उन्हें घर का बना खाना ही खिलाएं। वहीं, ठंडी चीजों को बिल्कुल न दें।
क्या खाएं?
•घर का बना खाना खाएं
•पानी की मात्रा अधिक
क्या न खाएं?
•बाहर का खाना न खाएं
•ठंडी चीजों से बचना (आइसक्रीम, कुल्फी)
•जंक फूड न खाएं।
देखें वीडियो-
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।