काम की खबर: क्या आपको पता है एक दिन में खाएं कितना नमक!

डॉक्टरों के अनुसार एक साल से कम उम्र के बच्चों को नमक न के बराबर देना चाहिए क्योंकि उनकी किडनी विकसित नहीं हुई होती हैं, ऐसे में वह उन्हें काफी नुकसान कर सकता है।

Update: 2019-04-14 11:36 GMT

लखनऊ: हमारे शरीर के लिये नमक एक आवश्यक तत्व है जो रक्त शोधक की तरह काम करता है और हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके हमारे शरीर को होने वाली बीमारियों से रक्षा करता है। लेकिन अगर इसका सेवन नियंत्रित मात्रा से ज्यादा किया जाए तो ये बीमार बना सकता है।

ऐसे में खाने में नमक की बात आती है तो हम में से बहुतों के मन में ये सवाल उठता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को कितना नमक खाना चाहिए। तो आइये जानते है कि स्वस्थ बने रहने के लिए रोज कितना नमक का सेवन करना जरुरी है।

ये भी पढ़ें...क्या आपको पता है कौन सी कंपनी तस्वीरों के लिए करती हैं कितना भुगतान, जानें ये जरूरी बातें

डॉक्टरों के अनुसार एक व्यस्क को दिन में 6 ग्राम (एक टी स्पून) से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, जिसमें लगभग 2.4 ग्राम सोडियम होता है। बच्चों के मामले में यह कुछ अलग होता है।

डॉक्टरों के अनुसार 1 से तीन साल के बच्चे को 2 ग्राम से ज्यादा सॉल्ट (0.8 ग्राम सोडियम) नहीं देना चाहिए। वहीं 4 से 6 साल तक के बच्चे को 3 ग्राम नमक (1.2 ग्राम सोडियम), 7 से 10 साल तक के बच्चों को 5 ग्राम नमक (2 ग्राम सोडियम) वहीं 11 साल से ऊपर की उम्र के बच्चों को 6 ग्राम तक नमक दिया जा सकता है।

वहीं डॉक्टरों के अनुसार एक साल से कम उम्र के बच्चों को नमक न के बराबर देना चाहिए क्यों कि उनकी किडनी विकसित नहीं हुई होती हैं, ऐसे में वह उन्हें काफी नुकसान कर सकता है।

ये भी पढ़ें...क्या आपको पता है दुनिया भर के आदमी नसबंदी के नाम से कांप जाते हैं

Tags:    

Similar News