Matke Ka Pani: गर्मियों में मटके का पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे, जानें यहां

Earthen Pot Water Benefits: मटके का पानी न केवल गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि कई मायनों में सेहत को फायदे भी पहुंचाता है। आइए जानें इसके कुछ फायदों के बारे में।

Written By :  Shreya
Update: 2024-04-15 03:15 GMT

Matke Ka Pani (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Matke Ka Pani Ke Fayde: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में लोग ठंडे पानी का जमकर सेवन करते हैं। फ्रिज का चिल्ड वॉटर (Chilled Water) इस मौसम में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन यह पानी आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। गर्मी में फ्रिज के पानी से बढ़िया और बेहतर ऑप्शन होता है मटके का पानी। मटके का पानी (Earthen Pot Water) पीना कई तरह से गुणकारी माना गया है। यह न केवल गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि कई मायनों में सेहत को फायदे भी पहुंचाता है। साथ ही मटके का पानी बॉडी के टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। चलिए आज जानते हैं मटके का पानी पीने के फायदों (Benefits Of Drinking Earthen Pot Water) के बारे में।

मटके का पानी पीने के बेनिफिट्स (Earthen Pot Water Benefits In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज

मिट्टी के घड़े में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। मटका पानी की सभी अशुद्धियों को दूर कर देता है और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करता है। मिट्टी के मटके का पानी शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है। साथ ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत (Immunity) करने में सहायक साबित हो सकता है।

2- लू से बचाने में सहायक

गर्मी के मौसम में लू की चपेट में आने का खतरा रहता है। लेकिन मटके का पानी आपको लू से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है। मिट्टी का बर्तन केमिकल फ्री होता है। ऐसे में यह पानी में मौजूद खनिज और पोषक तत्वों को बरकरार रखता है और जल्दी से रिहाइड्रेट करता है।

3- पीएच लेवल रखता है बैलेंस

मटके का पानी पीने से बॉडी का पीएच लेवल भी मैंटेन होता है। मटके के पानी का पीएच बैलेंस सही होता है। मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं। यही क्षारीय गुण पानी की अम्लता से प्रभावित होकर शरीर में पीएच स्तर को संतुलित करता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- पाचन संबंधी समस्या से रखे दूर

अगर आप फ्रिज के पानी की जगह मिट्टी के मटके का पानी पीएंगे तो इससे पाचन क्रिया को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी। इसे पीने से कब्ज, एसिडिटी और अन्य पेट की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही मिट्टी के घड़े में नेचुरल गुण मौजूद होने की वजह से यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम भी करता है।

5- गले की खराश से बचाए

गर्मियों में अक्सर फ्रिज का पानी पीने से गले में खराश की समस्या हो जाती है। लेकिन मटके का पानी पीने से आपको ऐसी परेशानी नहीं होगी। मटका प्राकृतिक तौर पर पानी को ठंडा रखता है, जिसका सामान्य तापमान होता है। ऐसे में इसे पीने से गले से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News