Gluten Free Foods For Weight Lose: क्या ग्लूटेन फ्री फूड से वाकई कम हो जाता है वजन, जानें पूरा सच

Gluten Free Foods For Weight Lose: वजन कम करने के लिए सही खानपान होना जरूरी है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन आदि ये सारी चीज़ें सेहत के लिए जरूरी है।

Update: 2022-12-07 13:05 GMT
Gluten free food weight loss (Image: Social Media)

Gluten Free Foods For Weight Lose: वजन कम करने के लिए सही खानपान होना जरूरी है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन आदि ये सारी चीज़ें सेहत के लिए जरूरी है। वजन बढ़ने से कई बीमारियों के होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। हार्ट अटैक, डायबिटीज, थायरॉइड आदि इन बीमारियों का एक कारण वजन का बढ़ना है। वजन ज्यादा होने से व्यक्ति उम्र से बड़ा दिखाने लगता है, जिसके कारण पर्सनेलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है की वजन को कंट्रोल किया जाए। वजन कंट्रोल में रखने के लिए सही डाइट और खानपान जरूरी है। 

इन दिनों ग्लूटेन फ्री फूड का डिमांड काफी बढ़ रहा है। कोरोना के बाद से ज्यादातर लोग ग्लूटेन फ्री फूड का सेवन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग वजन कम करने से लेकर मजबूत डाइजेस्टिव सिस्टम तक के लिए ग्लूटेन फ्री फूड का सेवन करना फायदेमंद मानते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या वाकई ग्लूटेन फ्री फूड वजन घटाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

क्या है ग्लूटेन फ्री फूड डाइट

ग्‍लूटेन फ्री डाइट लेने के लिए अपने रोजाना के आहार से ग्लूटेन नामक प्रोटीन के सेवन को बंद करना होगा, जिसका मुख्य स्रोत गेहूं, जौ और राई है। दरअसल ग्लूटेन फ्री डाइट प्लान वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। बता दें ग्लूटन प्रोटीन में पाये जाने वाला एक फूड एलीमेंट है जो खासतौर पर गेंहू, सीरियल, ओटस् में पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि ग्लूटन लैटिन वर्ड ग्लू से निकला है और जब ये पानी के साथ मिक्स किया जाता है तो स्टिकी बन जाता है। हालांकि कुछ लोगों को गेंहू या वो खाना जिसमें ग्लूटन होता है इससे एक बीमारी हो सकती है जिसका नाम है Celiac disease, इसमें ग्लूटेन फूड के सेवन से पेट में दर्द, ब्लोटिंग या एलर्जी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ग्लूटेन फूड डाइट को फॉलो करना चाहिए। ग्लूटेन फ्री फूड डाइट के अनुसार सब्जियों और फलों का उपभोग करना होता है, जो प्रोटीन का बेहतर विकल्‍प हो सकता है।

वजन कम करने में मददगार

दरअसल आटे, ब्रेड और बाकी जो सीरियल होती है उसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे वजन भी बढ़ता है। वहीं ग्लूटन फ्री खाना हल्का होता है और जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है। इसलिये ज्यादातर लोग जो वेट लॉस का प्लान करते हैं वो ग्लूटन फ्री खाना खाना प्रिफर करते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आपको गेंहू और ग्लूटन से एलर्जी नहीं है तो इसे बिल्कुल खाना बंद ना करें। आप दिन में एक मिल ग्लूटन फ्री फूड ले सकते हैं लेकिन बाकी टाइम नॉर्मल खाना खायें क्योंकि वीट और सीरियल में कार्ब्स के साथ साथ प्रोटीन और जरूरी मिलरल्स भी होते हैं। 

Tags:    

Similar News