Grapes Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं तो क्या अंगूर को करें डाइट से बाहर? जानें पूरी सच्चाई

Grapes Weight Loss: वजन कम करने के लिए आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरअसल आजकल बढ़ता हुआ वजन लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-31 05:36 GMT

Grapes Weight Loss: वजन कम करने के लिए आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरअसल आजकल बढ़ता हुआ वजन लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। लोग अब पहले से ज्यादा अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने लगे हैं। वजन बढ़ने से अगर परेशान हैं और उसे कम करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान दें क्योंकि खानपान पर ही वजन का घटना और बढ़ना निर्भर करता है। अगर आप बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन फलों का सेवन ना करें जिसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं और इसके लिए अपनी डाइट में फलों को जगह दे रहे तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। कुछ फल ऐसे होते हैं जो वजन बढ़ा सकते हैं। जिसमें से एक है अंगूर, इसका सेवन करने से वजन बढ़ता है।


अंगूर से वजन कम नहीं होता

अंगूर ज्यादा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन इसमें शुगर और कैलोरी काफी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में, शरीर में कैलोरी का इनटेक बढ़ने पर वजन भी बढ़ सकता है। दरअसल अंगूर शुगर और फैट से भरे होते हैं। इसलिए वजन कम करते समय आपको अंगूर कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। बता दें अगर आप 100 ग्राम अंगूर खाते हैं तो इसमें 67 कैलोरी और 16 ग्राम शुगर होता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है।

अंगूर खाने के फायदें (Grapes Benefits): 

अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और पॉलीफिनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो टीबी, ब्लड इंफेक्शन जैसी घातक बीमारियों से राहत देता है। इतना ही नहीं यह दिल की बीमारी के लिए भी काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कब्ज की समस्या और भूख नहीं लगती तो आपके लिए अंगूर का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेसर की समस्या भी नहीं होती। 

Tags:    

Similar News