kabj ka ilaj hindi: कब्ज को करना है दूर तो रोज़ खाएं खरबूज़, दिल भी रहेगा खुश

Health Benefits Of Muskmelon: खरबूज आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खरबूज शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाने में भी मदद करता हैं।

Report :  Preeti Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-21 16:32 GMT

खरबूजा खाने के फायदे: Photo - Social Media 

Health Benefits Of Muskmelon: गर्मियों के मौसम में रसीले फल ही लोगों की जान होते हैं। चुभती जलती गर्मी में कुछ अनाज खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में शरीर में ताकत और इम्युनिटी (immunity) बढ़ाने के लिए सही आहार का लेना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस मौसम में रसीले फलों की अधिकता होती है। जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरुरी शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना ही होता है। जिसके लिए अधिक से अधिक पानी और रसीले फलों का सेवन बेहद ही महत्वपूर्ण है।

अन्यथा शरीर में पानी की कमी या डीहाइड्रेट होने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं (health problems) भी हो सकती हैं। इस मौसम में कई ऐसे फल आते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर शरीर को हाइड्रेट रखते हुए कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। इनमें तरबूज, खीरा, ककड़ी, आम, लीची के अलावा खरबूजा भी इस मौसम में मिलने वाला पौष्टिक फल है।

क्या आप जानते हैं कि खरबूज आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खरबूज शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाने में भी मदद करता हैं। इतना ही नहीं शरीर में मौजूद कई समस्याओं को दूर करने में भी खरबूज का सेवन बेहद लाभप्रद होता है। कब्ज जैसी गंभीर परेशानी को खरबूज दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में खरबूज बेहतरीन योगदान देता है। कुल मिलाकर खरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं जो निम्न हैं।

 Photo - Social Media 

खरबूजा खाने के है अनगिनत फायदे (benefits of eating Muskmelon)

- नियमित रूप से खरबूजे का सेवन दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बचाव करता है। बता दें कि खरबूजे में मौजूद फोलिक एसिड रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में मददगार साबित होने के साथ दिल को दुरुस्त रखता है।

- खरबूजे में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

- आंखों के लिए खरबूजे का नियमित सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन ए बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में बेहद सहायक होता है।

 Photo - Social Media 

- खरबूजे में मौजूद भरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन किडनी स्टोन की समस्या तक को ठीक करने में मदद कर सकता है।

- सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने के साथ दिल से जुड़ी कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

- खरबूजे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ शरीर वायरस, बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे से दूर रखकर स्वस्थ रखता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Tags:    

Similar News