Heat Stroke Ke Upay: छोटे बच्चे को लू से कैसे बचाएं, जानें लक्षण और कारण भी

Heat Stroke Se Bachane Ke Upay: गर्मी के मौसम में बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में वह जल्दी लू या हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं बचाव के तरीके।

Written By :  Shreya
Update:2024-06-20 11:15 IST

Heat Stroke (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Heat Stroke Se Bachane Ke Upay: देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों और शहरों के लिए लगातार हीटवेव का अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया जा रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते बीते कुछ दिनों में कई मौतें (Heat Wave Deaths) भी हो गई हैं। ऐसे में हेल्थ का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। खासतौर से बच्चों को इस गर्मी से बचाए रखना बेहद आवश्यक है। क्योंकि तपती धूप का असर बड़ों से कहीं ज्यादा बच्चों पर होता है। तेज धूप, गर्मी, लू बच्चों में कई सारी समस्याएं पैदा कर सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं (How To Protect Kids From Heat Stroke) इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या होता है हीट स्ट्रोक?

सबसे पहले आप ये जान लीजिए कि ये हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) होता क्या है? जब गर्मी की वजह से शरीर का तापमान सामान्य से बढ़ जाता है तो ये स्थिति पैदा होती है। इस स्थिति में शरीर अपने तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसके चलते मृत्यु भी हो सकती है। हालांकि कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप बच्चों को लू या हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बच्चों में लू के लक्षण (Heat Stroke Symptoms In Child)

1- बुखार

2- डायरिया

3- उल्टी

4- बेचैनी

5- पसीना कम आना

6- चिड़चिड़ा होना 

7- तीव्र प्यास या निर्जलीकरण

8- गहरे रंग का मूत्र

9- बच्चे की धड़कन, पल्स व सांसों का तेज होना

10- कमजोरी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कारण (Heat Stroke Causes)

1- बच्चे के शरीर में पानी की कमी होना।

2- ज्यादा समय तक धूप में रहने के कारण।

3- किसी ऐसी जगह ज्यादा समय तक रहने से जहां काफी गर्मी है, उससे भी तापघात हो सकता है।

4- ज्यादा गर्म कपड़े पहनने की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

5- अगर बच्चा ऐसी किसी जगह पर है, जहां हवा ठीक से पास नहीं होती, तो उसे हीट स्ट्रोक हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बच्चों को लू से बचाने के तरीके (Tips To Save Kids From Heat Stroke)

1- अगर आपके बच्चे को लू लग गई है तो सबसे पहले डॉक्टर से जांच कराएं या परामर्श लें।

2- गर्मी में बच्चों को बहुत अधिक कपड़े पहनाने से बचें और केवल कॉटन के कपड़े ही पहनाएं।

3- तेज धूप में बिल्कुल भी बाहर न जाएं दें। अगर बाहर जाना जरूरी है तो बच्चे के सिर को ढक कर रखें।

4- बच्चे को हवादार जगह पर रखें।

5- बच्चा हर समय हाइड्रेटेड रहे इसका ध्यान रखें। इसके लिए आप उन्हें पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस दे सकते हैं।

6- डाइट का खास ख्याल रखें। डेली डाइट में फल और पौष्टिक आहार शामिल करें।

Tags:    

Similar News