Stretch Marks Reduce Tips: वजन घटने के बाद दिख रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स, ये उपाय दूर करेंगे समस्या

Stretch Marks Reduce Tips: स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी नहीं है लेकिन दिखने में खराब लगने की वजह से लोग इनसे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-23 00:45 GMT

Stretch Marks Reduce Tips (Image: Social Media)

Stretch Marks Reduce Tips: दरअसल प्रेग्नेंसी के बाद या वजन कम करने के बाद शरीर के कई हिस्‍सों पर निशान पड़ जाते हैं। जिसे स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। बता दे हल्के बैंगनी रंग की नसों की तरह दिखने वाले ये स्‍ट्रेच मार्क महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकते हैं। हालांकि, जानकारी के लिए बता दे स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी नहीं है लेकिन दिखने में खराब लगने की वजह से लोग इनसे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स के छुटकारा पाने के उपाय:

एलोवेरा (Aloe Vera)

दरअसल एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्‍ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार होते हैं। ऐसे में आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्‍द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। इसलिए आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें, फायदा होगा।

अंडे और विटामिन ई कैप्सूल (Egg and Vitamin E Capsule)

स्‍ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्‍सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में भी मदद करता है, जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। इसलिए आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग लें और इसमें 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें। अब ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं, फिर सूख जाने के बाद इसे धो लें।

नारियल और बादाम तेल (Coconut Oil and Almond Oil)

अगर आप स्टार्च मार्क से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नारियल और बादाम तेल का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन के स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकते हैं। इसके लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और प्रभावित जगह में रोज लगाएं, जल्द इससे फायदा मिलेगा।

खीरा और नींबू के रस (Cucumber and Lemon Juice)

दरअसल नींबू के रस में नेचुरल एसिड होता है जो निशान को कम करने में मदद करता है जबकि खीरे का रस स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हैं तो नींबू के रस और खीरा का उपयोग करें। इसके लिए आप दोनों चीज़ों को बराबर मात्रा में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद धो लें। इससे आपको जल्द ही फायदे मिलेंगे।

Tags:    

Similar News