Kidney Damage Symptom: अगर बॉडी के इन 3 हिस्सों में हो दर्द तो समझें किडनी हो रही खराब

Kidney Damage Symptom: दुनियाभर में लाखों लोग किडनी की समस्या से जूझ रहें हैं। कई बार तो कुछ लोग किडनी खराब होने का अंदाजा भी नहीं लगा पाते। इसके लक्षण बहुत साधारण होते हैं।

Update: 2022-08-06 00:35 GMT

Kidney (Image: Social Media)

Kidney Damage Symptoms: दुनियाभर में लाखों लोग किडनी की समस्या से जूझ रहें हैं। कई बार तो कुछ लोग किडनी खराब होने का अंदाजा भी नहीं लगा पाते। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लक्षण बहुत साधारण होते हैं। किडनी यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड जैसे नाइट्रोजनयुक्त वेस्ट मटेरियल उत्पादों से ब्लड को फिल्टर करने के लिए जिम्मेदार होती है। ये सभी टॉक्सिन्स हमारे ब्लैडर में जाते हैं और पेशाब करते समय बाहर निकल जाते हैं। 

दरअसल, कई बार किडनी खराब होने की समस्याओं के लक्षण हमें दिखाई देते हैं लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण हम इसे पहचान नहीं पाते। जिसका नतीजा बाद में खतरनाक हो जाता है। सही समय पर इलाज ना होने की वजह से आगे चलकर किडनी फेल होने की भी आशंका बन जाती है। उल्टी, पेट दर्द, बार बार पेशाब लगना, पैर में जलन, वजन बढ़ना, शरीर में दर्द आदि किडनी खराब होने के लक्षण हैं। लेकिन कई बार हम इन लक्षणों पर ध्यान नहीं देते। खासकर शरीर में दर्द होने पर इसे नॉर्मल समझ लेते हैं। जबकि ऐसा हर बार नहीं हो सकता क्योंकि यह किडनी खराब होने का लक्षण है। ऐसे में आइए जानते हैं किडनी खराब होने पर शरीर के किन 3 हिस्सों में दर्द होता है।

सीने में दर्द

सीने में दर्द की समस्या आम समस्या नहीं होती हैं। इसे कभी भी भूलकर भी इग्नोर ना करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। जब व्यक्ति की किडनी खराब होती है तो सीने में दर्द की शिकायत रहती है। व्यक्ति को अक्सर सीने में दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल किडनी और सीने का एक दूसरे से संबंध है। किडनी खराब होने पर हृदय को ढकने वाली परत सूज जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को छाती में दर्द की समस्या हो सकती है। छाती में दर्द हालांकि हार्ट की समस्या होने पर भी होती है। इसे इग्नोर करने की जगह डॉक्टर से जरूर दिखाएं।

पीठ में दर्द

जब किडनी की समस्या होती है तो पीठ दर्द से व्यक्ति को जूझना पड़ सकता है। दरअसल जब किडनी में कोई खराबी आ जाती है तो व्यक्ति को पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी लंबे समय तक पेशाब का उत्पादन नहीं कर पाती है और व्यक्ति को पीठ में दर्द महसूस हो सकता है। यदि आपको लंबे समय तक पीठ में दर्द है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। ये खराब किडनी के लक्षण में से एक हो सकता है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द

जब किडनी खराब होती है तो पेट के निचले हिस्से में भी दर्द होने लगता है। हालांकि यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल जब बच्चे को किडनी की समस्या होती है तो उसे पेट के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि पेट के निचले हिस्से में दर्द होने का एक कारण इन्फेक्शन का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

 

Tags:    

Similar News