Health : मडुआ की रोटी सेहत के लिए बहुत खास

Update: 2023-07-13 08:38 GMT
Health : मडुआ की रोटी सेहत के लिए बहुत खास..................

नई दिल्ली : मड़ुआ या रागी सेहत के लिये बहुत मुफीद मानी जाती है। वजन घटाने के लिए इस अनाज का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। रागी को मोटे अनाजों में शुमार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, केल्शियम, आयरन, ट्रिपटोफैन, मिथियोनिन और फाइबर मौजूद होते हैं। इसे हाई फाइबर फूड्स में काउंट किया जाता है। मड़ुआ की रोटी यानी रागी से बनी रोटी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे खाने से बोन हेल्थ को फायदा मिलता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इसमें 80 फीसदी केल्शियम होता है। इसलिए 30 और इसके बाद की उम्र की महिलाओं को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

रागी का इस्तेमाल सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं किया जाता, बल्कि आजकल रागी के बिस्कुट और कुकीज बाजार में बहुत मिलते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने में इनका सेवन किया जाता है। इसके अलावा मड़ुआ से डोसा, उपमा, इडली, पूड़ी, परांठा आदि भी बना सकते हैं। रागी का मीठा दलिया भी शौक से खाया जाता है।

 

Tags:    

Similar News