Mumbai: मुंबई में बच्चों पर आफत, तेजी से बढ़ा खसरा का प्रकोप, अस्पताल बीमार बच्चों से भरे

Mumbai News Today: जानकारी के अनुसार, खसरे के लक्षण मुंबई के देवनार, गोवंडी इलाकों में 50 बच्चों में दिखाई दी हैं। उसके बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-11-14 15:33 GMT

Measles in Mumbai 50 child admit in hospital and 1 Ventilator (Social Media)

Measles in Mumbai: मुंबई में खसरा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। यहां 740 बाल रोगियों के बीमार होने का पता चला है। जानकारी के अनुसार, खसरे के लक्षण मुंबई के देवनार, गोवंडी इलाकों में 50 बच्चों में दिखाई दी हैं।

उसके बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इसके अलावा यहां 109 बच्चों के संक्रमित होने की खबर हैं। अभी तक खसरे से 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। समान लक्षणों वाले बच्चों को नगर पालिका के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करने के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है।

खसरा के मामले बढ़ने से मुंबई में लोगो कि चिंता बढ़ गई है। वहीं, कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बीतें माह में खसरे से दो बच्चों के मरने की पुष्टि हुई थी।

रिपोर्ट के माने तो जो बच्चा वेंटिलेटर पर है, उसकी उम्र करीब दो साल के करीब बताई जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वह खसरे की एडवांस स्टेज पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अन्य बच्चों की हालत सामान्य है उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

खसरे के संदिग्ध मामले मुंबई के तीन वॉर्डों में होने की संभावना है। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में संदिग्ध खसरे के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसकी संख्या बढ़कर 740 हो गई है।

जबकि निश्चित मामलों की संख्या 109 है। खसरे के इंफेक्शन से बच्चो को बचाने के लिए बीएमसी की ओर से उन क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है, जहां पर खसरे के मामले ज्यादा मिल रहे हैं।

Tags:    

Similar News