भारत में आया वायरस: सावधान रहें मंकीपॉक्स से, जान लें बचने के उपाय

Mpox Virus In Hindi: भारत भी अब मंकीपॉक्स वायरस से अछूता नहीं रहा है। इसका पहला मामला देश में सामने आ चुका है। आइए जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-09 13:41 GMT

Monkeypox In India (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monkeypox Case In India: दुनियाभर के कई देश इस वक्त मंकीपॉक्स वायरस की चपेट में हैं। अब इस वायरस की भारत में भी एंट्री हो चुकी है। देश में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि एमपॉक्स ट्रांसमिशन से पीड़ित देश से हाल ही में यात्रा करने वाले एक व्यक्ति को Mpox से संक्रमित पाया गया है। फिलहाल मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अब जब देश इस बीमारी से अछूता नहीं रहा है तो आपको इसके बारे में जानकारी रखनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्या है मंकीपॉक्स, इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके।

मंकीपॉक्स क्या है (Monkeypox In Hindi)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकी पॉक्स के बढ़ते प्रकोप के बाद इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (Global Health Emergency) घोषित किया था। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो एमपॉक्स वायरस (Mpox Virus) के कारण होती है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में और संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। शरीर में एमपॉक्स वायरस पहुंचने के बाद यह तेजी से फैलने लगता है। इसके सबसे ज्यादा मामले मध्य और पश्चिमी एशिया में सामने आते हैं।

मंकीपॉक्स के लक्षण क्या हैं (Monkeypox Ke Lakshan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति में कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। ये लक्षण आमतौर पर एक्सपोजर के 3 से 17 दिन बाद दिखने लगते हैं और 2 से 4 सप्ताह तक बने रहते हैं। लेकिन कई बार संक्रमित व्यक्ति में सभी लक्षण विकसित नहीं होते हैं। इसके सबसे आम लक्षणों में दाने या चकत्ते और बुखार शामिल है। आइए जानें मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में।

1- बुखार

2- त्वचा के लाल चकत्ते

3- ठंड लगना

4- श्वसन संबंधी लक्षण (जैसे, गले में खराश, नाक बंद होना या खांसी)

5- सूजी हुई लिम्फ नोड्स

6- सिरदर्द

7- मांसपेशियों में दर्द और पीठ दर्द

8- थकान।

मंकीपॉक्स से कैसे करें बचाव (Monkeypox Se Bachne Ke Upay In Hindi)

अब जब मंकीपॉक्स का पहला मामला भारत (Monkeypox Case In India) में सामने आ चुका है तो इससे बचाव के उपाय जान लेने चाहिए। ताकि आप इस वायरस की चपेट में न आएं। इससे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना है। आइए जानें इन्हें-

1- पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।

2- उस एरिया में न जाएं, जहां मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हों।

3- अगर मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं तो दस्ताने, फेसमास्क, आंखों की सुरक्षा और डिस्पोजेबल गाउन का इस्तेमाल जरूर करें।

4- खांसने या छींकने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।

5- हाथों को समय-समय पर साफ करें। बाहर जाएं तो पास में सैनिटाइजर रख लें।

6- संक्रमित जानवरों से दूर रहें।

7- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Tags:    

Similar News