Health Tips: चाय के साथ कहीं आप भी तो नहीं करते इन चीजों को खाने की गलती, तो रहें सावधान

Health Tips: भारत में 95% लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीना बेहद पसंद होता है, ऐसे लोगों की दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। दिनभर की थकान के बाद गरम चाय, सारी थकान मिटा देती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-10 04:09 GMT

Avoid items avoid with Tea (Image: Social Media)

Health Tips: भारत में 95% लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीना बेहद पसंद होता है, ऐसे लोगों की दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। दरअसल दिन भर की थकान के बाद एक कप गरम चाय, सारी थकान मिटा देती है। लेमन टी, ब्लैक टी, जिंजर टी, ग्रीन टी जैसे ना जाने कितने प्रकार के चाय के विकल्प मौजूद हैं।

ज्यादातर लोगों को चाय के साथ बिस्किट, गरमागरम पकौड़े या कुछ स्नैक्स खाना भी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर खाए जाने वाली कुछ चीजें सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। तो ऐसे में आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए:

बेसन 

अगर चाय के साथ आपको गर्मागर्म बेसन के पकोड़े खाना पसंद है तो इस आदत को बदल डालें क्योंकि यह डाइजेस्टिव इश्यूज का कारण बन सकता है। एक साथ बेसन के पकोड़े और चाय का सेवन करने से बॉडी इन दोनों से कई न्यूट्रिएंट्स भी अब्जॉर्ब नहीं कर पाती। इसलिए बेहतर यह है कि इन्हें एक साथ लेने से परहेज़ करें।

नींबू 

दरअसल लेमन टी को वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का जूस और चाय पत्ती मिलाने से तैयार एसिड पेट में सूजन का कारण बनता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट लेमन टी पीने से हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स और एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है। ध्यान रखें नींबू वाली चीजों को चाय के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

हल्दी 

हल्दी को औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन चाय और हल्दी दोनों को एक साथ लेना खतरनाक होता है क्योंकि ऐसा करने से पेट में गैस, कब्ज़ या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए हल्दी वाले फूड आइटम्स को चाय की चुस्कियां लेते हुए ना खाएं।

ठंडे स्नैक्स 

दरअसल अक्सर लोगों को ठंडा गरम एक साथ खाना पसंद आता है, पर ऐसा करना सेहत के लिए खतरे की घंटी है। गरम चाय पीने के लगभग आधे घंटे तक किसी भी ठंडी चीज़ के सेवन से बचें क्योंकि ऐसा करना डाइजेस्टिव प्रोसेस पर तो बुरा असर डालेगा ही, साथ ये ही जी मचलाने का भी कारण बन सकता है। इसलिए एक साथ इन दोनों का सेवन नहीं करना ही बेहतर होता है। 

Tags:    

Similar News