Motapa Kaise Kam Kare: इस समस्या की वजह से कम नहीं होता है मोटापा, जानिए कैसे दूर कर सकते आप

Motapa Kam Karne Ke Upay: अगर आपकी लाख कोशिशों के बाद भी आपका मोटापा कम होने का नाम नहीं ले रहा तो आपके लिए इस आर्टिकल को पढ़ना बेहद ज़रूरी है।

Update: 2023-12-06 02:45 GMT

Motapa Kam Karne Ke Upay (Image Credit-Social Media)

Motapa Kam Karne Ke Upay: वज़न बढ़ना आज भारत में हर तीसरे व्यक्ति की समस्या है। वहीँ ये कई और समस्यों को जन्म भी देता है ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने का रास्ता खोजते और कड़ी मेहनत करते भी नज़र आते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ लोग इस मोटापे से छुटकारा नहीं पा पाते। लेकिन क्या आपने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की? आइये आज हम आपको बताते हैं।

क्यों कम नहीं हो रहा आपका मोटापा

मोटापा बढ़ना कई तरह की समस्यों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देता है। दरअसल कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ देते हैं। जिसकी वजह से वज़न कम करना आपके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। जिसके बाद ये बीमारियां हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म क्रिया को धीमा करके या भूख बढ़ाकर वजन कम होने से बाधित करतीं हैं। वहीँ अगर आपको भी ऐसा लगता है कि वज़न कम करने की आपकी तमाम कोशिशें नाकाम हो रहीं हैं तो आपको एक बार इस ओर भी ध्यान देने की ज़रूरत है कि कहीं आप इन कुछ बीमारियों का शिकार तो नहीं हो गए हैं।

पीसीओएस (PCOS)

PCOS या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आज के समय में काफी आम समस्या होती जा रही है। इसे महिलाओं में ही देखा जाता है। पीसीओएस वाली महिलाओं के शरीर में इन्सुलिन नामक हार्मोन ज्यादा होता है। जिसका परिणाम ये होता है कि इनकी खाने से मिलने वाली कैलोरी जल्द ही वासा में बदल जाती है। जिससे मोटापा बढ़ना शुरू हो जाता है। इसके साथ साथ कभी कभी हार्मोन्स में असंतुलन की वजह से भी पीसीओएस में शरीर की सामान्य प्रक्रियाएं भी बिगड़ने लगतीं हैं। जिसमे एक है मेटाबॉलिज्म कहलाने वाली प्रक्रिया। यही वजह है कि जो महिलाएं पीसीओएस की समस्या का शिकार हैं वो तमाम कोशिशों के बाद भी अपना वज़न कम नहीं कर पातीं हैं।

थायरॉयड (Thyroid)

हम सभी के गले में एक ग्लैंड होते है जिसे थायरॉयड ग्लैंड भी कहा जाता है और थायरॉयड हार्मोन की वजह से हाइपरथायरॉयडिज्म नाम की बीमारी होने लगती है। जिसकी वजह से वज़न कम करना कठिन हो जाता है। वहीँ थायरॉयड हार्मोन के ज़्यादा होने से मोटापा बढ़ने लगता है। थायरॉयड के संतुलन के बिना आपका शरीर का वज़न बैलेंस नहीं हो पाता।

डिप्रेशन (Depression) 

आजकल के आधुनिक समाज ही सबसे बड़ी देन है डिप्रेशन की समस्या। जिसकी वजह से कुछ लोगों की भूख कम लगती है। वहीँ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ज़्यादा खाने लगते हैं। जिसके बाद उनका वज़न तेज़ी से बढ़ने लगता है। आपको बता दें कि डिप्रेशन में शरीर में 'सेरोटोनिन' नामक हार्मोन कम हो जाता है। जिसका काम हमारे शरीर में भूख और मूड को नियंत्रित करना होता है।

Tags:    

Similar News