Pair me lal Dane: पैर में अगर आपको भी हैं लाल दाने जल्द करें इलाज, नहीं तो हो सकती है ये बीमारी

Pair me lal Dane : पैर में ऐसे लाल चिक्कते होना आम है लेकिन ज्यादा दिनों तक बना रहे तो यह चिंता का विषय जरूर हो सकता है।

Written By :  Shraddha
Update: 2021-10-05 12:44 GMT

लाल दाने का इलाज (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pair me lal Dane : पैर में लाल दाने अक्सर लोगों के निकल आते हैं। यह एक आम समस्या है लेकिन कभी - कभी यह काफी भयानक रूप ले लेते हैं। पैर में लाल दाने (Pair me lal Dane) पड़ने से पैरों में काफी दर्द बना रहता है। यह ज्यादातर बारिश के पानी के कारण, धूल मिटटी से या किसी दवा से रिएक्शन से हो सकते हैं। पैर में यह लाल दाने गर्मी की वजह से भी फैल जाते हैं।

वैसे तो पैर में ऐसे लाल चिक्कते होना आम है लेकिन ज्यादा दिनों तक बना रहे तो यह चिंता का विषय जरूर हो सकता है। पैर में लाल दाने (Pair me lal dane) , पैर में लाल चिक्कते (Pair me lal Chikkate), पैर में लाल दाने पर घरेलू इलाज (Pair me lal dane pr gharelu ilaj), पैर में फंगल इन्फेक्शन (Pair me fungal infection) आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कैसे इन समस्याओं से निपटा जाएं। 

लाल दाने के कारण (lal dane ke karan) 

 

आपको बता दें कि यह इन्फेक्शन पैर के साथ कभी - कभी हाथों, कोहनी, जांघ जैसे कई जगहों पर हो जाते हैं। ज्यादातर यह फंगल इन्फेक्शन उमस भरी गर्मी में होते हैं। यह इन्फेक्शन महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में ज्यादा पाया जाता है। आज जानते है इन लाल दानों घर बैठे कैसे इलाज किया जा सकता है। ज्यादातर यह लाल दाने बारिश के पानी के कारण, धूल मिटटी से या किसी दवा से रिएक्शन से हो सकते हैं।


पैर में फंगल इन्फेक्शन (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


पैर में लाल दाने होने पर घरेलू इलाज (Pair me lal dane hone pr gharelu ilaj)

पैर में लाल दाने होने पर कई घरेलू इलाज हैं जिससे यह समस्या काफी जल्दी सही हो जाती है। तो जानते हैं यह इलाज 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


शरीर में लाल रंग के फंगल अक्सर हो जाते हैं इसे दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका है एलोवेरा जेल। अगर आपके शरीर में फंगल की समस्या हो तो आप एलोवेरा का पत्ता लें और इसे बीच से काट लें और इसका जेल त्वचा पर रगड़े। ऐसा करने पर आपके इस लाल दानों में काफी राहत मिलेगी। 

नारियल का तेल


नारियल का तेल (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


 नारियल का तेल पैर में निकल रहे लाल दानों को रोकने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। शरीर में इस तरह के दाने से निजात पाने के लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुन कर लें। फिर शरीर में जहां ऐसे दाने हो वहां इन्हें लगा लें। कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा। 

नींबू का रस

शरीर में ऐसे लाल दाने होने पर नींबू का रस काफी कारगर साबित होता है। इन दानों पर नींबू का रस लगा लें उसके बाद इन्हें कुछ देर तक सूखने दें। इसके बाद अच्छे से साफ़ पानी से धो लें। इन दानों में काफी आराम मिलेगा। ऐसा कम से कम हफ्ते में दो बार जरूर करें। 

Tags:    

Similar News