Tampon In Periods: आप भी यूज करती हैं पीरियड्स में टैम्पोन? तो ये खबर आपके लिए...

Tampon Ke Fayde Aur Nuksan: आज के समय में पीरियड्स के दौरान टैम्पोन का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन इसके फायदे के साथ ही नुकसान भी हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-16 04:30 GMT

Tampon (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tampon In Periods: लड़कियों को एक उम्र के बाद मासिक धर्म (Menstruation) से गुजरना पड़ता है। हर महीने पीरियड्स (Periods) के दौरान बहाव को सोखने के लिए महिलाएं सैनिटरी पैड (Sanitary Pad) या टैम्पोन (Tampon) का यूज करती हैं। आज के समय में टैम्पोन (Tampon) का यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। टैम्पोन की खास बात यह है कि इसे वेजाइना के अंदर डाला जाता है, जिससे लीकेज की प्रॉब्लम नहीं होती है। लेकिन टैम्पोन के फायदे (Tampon Ke Fayde) होने के साथ ही कुछ नुकसान (Tampon Ke Nuksan) भी हैं। जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान टैम्पोन का यूज करना पसंद करते हैं तो इसके नुकसान के बारे में जान लें।

टैम्पोन के फायदे (Tampon Benefits In Hindi)

1- टैम्पोन हेवी फ्लो में एक बेहतर ऑप्शन है।

2- ज्यादा एक्टिविटी करने वाली या स्पोर्ट्स में एक्टिव रहने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा सूटेबल होता है।

3- इसमें ज्यादा अब्जॉर्प्टिव कैपेसिटी होती है, जिससे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती है।

4- टैम्पोन को बैग और पर्स में ले जाना बहुत आसान और सुविधाजनक है।

5- ठीक से फिट होने पर पैड की तरह इसे बार बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टैम्पोन के नुकसान (Tampon Side Effects In Hindi)

1- अगर टैम्पोन को अधिक समय तक पहना जाए तो यह गंभीर इंफेक्शन की वजह बन सकता है।

2- टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (TSS) का दुर्लभ लेकिन गंभीर खतरा रहता है।

3- टैम्पोन के इस्तेमाल से कुछ महिलाओं को एलर्जी हो सकती है।

4- टैम्पोन कभी-कभी आपकी योनि में जलन और शुष्कता पैदा कर सकते हैं।

5- रात में एक ही टैम्पोन पहने रहना सुरक्षित नहीं माना जाता। क्योंकि इसे 8 घंटे से ज्यादा समय तक नहीं पहनना चाहिए।

6- कई बार टैम्पोन वेजाइना में डालते समय स्ट्रिंग टूट जाती है, जिससे उसे बाहर निकालने में दिक्कत होती है।

7- इन्हें पर्यावरण के अनुकूल नहीं माना जाता।

क्या चुनें टैम्पोन या पैड (Pads vs Tampon)?

टैम्पोन के नुकसान (Tampon Ke Nuksan) जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि क्या फिर पैड्स का ही चुनाव सबसे सही है। लेकिन ये कहना लगभग मुश्किल है कि पैड सही है या फिर टैम्पोन का चुनाव। यह आपकी पर्सनल जरूरतों और पसंद पर निर्भर करता है। सबसे ज्यादा महत्व यह रखता है कि आप किस चीज के इस्तेमाल में सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News