Pimples On Face: चेहरे के पिंपल्स देते हैं बीमारियों का संकेत

Pimples On Face: आपको बता दें कि चेहरे पर पिंपल निकलना शरीर की आंतरिक बीमारियों से जुड़ा संकेत है, जी हां! आइए आपको डिटेल में बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-25 12:55 GMT

Pimples On Face (Photo- Social Media)

Face par Pimples Nikalne Ki Vajah: चेहरे पर पिंपल्स निकलना आज के समय में आम बात हो गई है, क्योंकि ये कभी भी निकल आते हैं, हालांकि पिंपल निकलते ही महिलाएं तरह-तरह के उपचार करने लग जाती हैं, ताकी यह जल्दी से ठीक हो जाए, क्योंकि पिंपल की वजह से चेहरा भद्दा लगने लगता है। पिंपल्स चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर निकलते हैं, और कई बार तो एकसाथ चेहरे पर कई पिंपल्स निकल आते हैं, कुछ लोगों का कहना होता है कि पिंपल्स हार्मोनल परिवर्तन की वजह से निकलते हैं, लेकिन आपको बता दें कि चेहरे पर पिंपल निकलना शरीर की आंतरिक बीमारियों से जुड़ा संकेत है, जी हां! आइए आपको डिटेल में बताते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स निकलने की वजह (Reason Of Pimples)

यदि आप पिंपल्स से लगातार परेशान रहते हैं, उपचार के बाद भी पिंपल्स आपका पीछा नहीं छोड़ रहें हैं तो इसे इग्नोर करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है, जी हां! क्योंकि हो सकता है कि पिंपल शरीर से जुड़ी कुछ परेशानियों का संकेत आपको देना चाह रहें हों, क्योंकि पिंपल्स निकलने की वजह शरीर के आंतरिक पार्ट का ढंग से काम न करना भी हो सकता है। आइए बताते हैं कि पिंपल्स से आप कैसे पहचाने कि आपको क्या बीमारी हो सकती है।


गाल के थोड़ा ऊपर पिंपल्स निकलना

जिन्हें गाल के थोड़ा ऊपर सतह पर पिंपल्स निकलते हैं, इसका मतलब है कि उनका पेट अच्छे से साफ नहीं हो रहा रहा है, उनके पेट में अनहेल्दी बैक्टीरिया है।

चेहरे के नीचे छोर पर

यदि चेहरे के लोअर पार्ट में पिंपल्स निकलता है तो इसका मतलब है कि आपका फेफड़ा हेल्दी नहीं है, बहुत पॉल्यूशन है वहां पर।

चिन पर पिंपल्स निकलना

यदि आपके चिन पर बार-बार पिंपल्स निकल रहें हैं तो इसका मतलब है कि गायनोलॉजिकल हेल्थ अच्छा नहीं है, हार्मोनल समस्या है।

Full View

नाक के टिप पर

जब आपका हार्ट वीक होता है या अनहेल्दी होता है तो नाक के टिप पर पिंपल्स निकल आते हैं, साथ ही अपर लिप पर भी पिंपल्स निकलते हैं।

Tags:    

Similar News