Health and Nutrition Tips: एक दिन में कितनी रोटी खाना चाहिए? क्या है इसे खाने का सही तरीका?

Health and Nutrition Tips: आज हम आपको रोटी के कई गुण बताने जा रहे हैं साथ ही ये भी बताएंगे कि आपको रोटी किस समय और कितनी मात्रा में खानी चाहिए।

Update:2023-07-11 08:08 IST
Roti Kitni Khani Chahiye (Image Credit-Social Media)

Roti Kitni Khani Chahiye: भारत में आपको दाल, चावल, रोटी और सब्जी लगभग हर घर में बनती नज़र आएगी। वहीँ अगर हम बात करे भारतीय भोजन की हो ये सभी एक दूसरे के पूरक हैं। वहीँ अगर बात रोटी की करी जाये तो आपको बता दें कि भारतीय खाना बिना रोटी के अधूरा है। वहीँ आज हम आपको रोटी के कई गुण बताने जा रहे हैं साथ ही ये भी बताएंगे कि आपको रोटी किस समय और कितनी मात्रा में खानी चाहिए।

रोटी खाने का सही तरीका

आप चाहें महाराजा थाली मंगवाए या किसी भी ढाबे पर महाराजा थाली मिलेगी, उसमे आपको रोटी ज़रूर दी जाती है। वहीँ भारतीय भोजन में रोटी का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि रोटी चावल से कहीं ज़्यादा फायदेमंद होती है। साथ ही बिना रोटी के भूख को शांत नहीं किया जा सकता। हम सभी भारतीय लंच और डिनर दोनों ही समय रोटी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि रोटी खाने का सही समय क्या होता है और इसे सही तरह से किस तरह खाना चाहिए।

अगर आप रोटी को सही तरह से नहीं खा रहे हैं तो ये आपको नुक्सान भी पंहुचा सकती है क्योंकि रोटी में बहुत अधिक कार्ब्स और कैलोरी पाए जाती है। जिससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।

आपको बता दें कि गेंहू के आटे से बनी एक रोटी के अंदर लगभग 104 कैलोरी होती है। वहीँ बता दें कि 1 रोटी के अंदर 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 70 ग्राम कार्ब्स होता है। वहीँ शारीरिक रचना के अनुसार महिलाओं और पुरुष के लिए रोटी की मात्रा अलग-अलग होती है। जहाँ महिलाओं को दिनभर में लगभग 1400 कैलोरी की ज़रूरत होती है वहीँ पुरुषों को 1700 केलोरी। ऐसी में आपको बता दें कि जहाँ महिलाओं को 2 रोटी सुबह और 2 रोटी शाम को खानी चाहिए वहीँ पुरुषओं को 3 रोटी सुबह और 3 रोटी शाम को खानी चाहिए।

कहते हैं कि रात में रोटी खाने पर आपका पाचन तंत्र उसे सही से पचा नहीं पता है। जिसके परिरामस्वरूप आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में रात को रोटी खाना आपके लिए सही नहीं होता। वहीँ अगर आपको रोटी खानी भी है तो दो से ज़्यादा रोटी नहीं खानी चाहिए। साथ ही रात को खाने के बाद वाक ज़रूर करें। इससे खाई हुई रोटी जल्दी पच जाएगी।

पहले समय पर रोटी को लोग चूल्हे पर बनाना पसंद करते थे। लेकिन आधुनिकता के साथ साथ अब गैस का चूल्हा आ गया है जिसने रोटी को गैस पर बनाने की शुरुआत की साथ ही इसने कई तरह की स्वास्थ सम्बन्धी बिमारियों को जन्म दिया है।

Tags:    

Similar News