Sehat Ke Liye Ajwain: अजवाइन का सही मात्रा में करें इस्तेमाल वरना पड़ जायेंगें लेने के देने

अजवाइन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। लेकिन, अजवाइन का अत्यधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पंहुचा सकता है।

Written By :  Preeti Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-04 14:59 GMT

अजवाइन। (Social Media)   

Sehat Ke Liye Ajwain: प्राचीन काल से ही भारतीय मसाले अपनी गुणवत्ता के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ये मसाले ना सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमारे सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसी श्रेणी में अजवाइन भी शामिल है। जी हां, अजवाइन एक ऐसी किचन सामग्री है जिसका प्रयोग ना सिर्फ खाने में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए बल्कि, सेहत के फायदेमंद होने के लिहाज़ से भी किया जाता है।

अजवाइन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ये स्वाद में भले ही तीखा और कड़वा होता है, लेकिन, इसमें प्रोटीन, फैट, खनिज, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की प्रचुरता पायी जाती है। इसके अलावा अजवाइन में कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्‍फोरस, आयरन और नियासिन भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। आपको जानकर यह आश्चर्य होगा की हर घर के किचन में पाया जाने वाले इस मसाले में गुणों का भंडार छुपा हुआ है।

अजवाइन खाने के फायदे 

पेट में गैस बनने की समस्या : पेट दर्द हो या पेट गैस में बनने की समस्या अजवाइन इसका अचूक घरेलू उपाय है। इतना ही नहीं अजवाइन के पानी का रोजाना खाली पेट सेवन करने से पाचन, गैस और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अजवाइन, काला नमक और सूखी पीसी अदरक के चूरन का इस्तेमाल कर खट्टी डकार और गैस की समस्‍या को भी दूर किया जा सकता है।

वजन घटाने में कारगर: अजवाइन में फाइबर की कुछ मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर में मेटाबॉलिक की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकता है। रात में एक चम्मच अजवाइन के पानी को सुबह खाली पेट गुनगुना करके पीने से तेजी से वज़न कम होता है।

कोलेस्ट्रॉलः अजवाइन के बीज में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक होने के कारण यह हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम करने में सहायक साबित होता है।

अर्थराइटिसः अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण अजवाइन अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या भी राहत दिलाते हैं।

सर्दी-बुखार: अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह हमे मौसमी बदलाव में सर्दी या बुखार होने से बचाते हैं।

त्वचा के लिए वरदान: अजवाइन में मौजूद एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण हमें त्वचा सम्बंधित कई परेशानियों से बचता है। नियमित रूप इसका पानी पीने से त्वचा में भी काफी निखार आता है।

किडनी स्टोन की समस्या करता है दूर: एंटी-हाइपरलिपिडेमिक गुण होने के कारण यह किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है।

बालों के लिए वरदान: नियमित खाली पेट अजवाइन के पानी पीने से बालों में मजबूती और प्राकृतिक चमक आती है।

याद रखें अजवाइन का प्रयोग एक सिमित मात्रा में किया जाये तभी सुरक्षित है वरना इसका अत्यधिक सेवन सेहत को नुक्सान भी पंहुचा सकता है।

अजवाइन से होने वाले नुकसान

  • ज्यादा मात्रा में अजवाइन के पानी का प्रयोग करने से लोगों में कब्ज की समस्या हो जाती है।
  • चूँकि अजवाइन की तासीर बहुत गरम होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को अजवाइन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • अजवाइन का अत्यधिक सेवन लिवर की समस्या को भी जन्म दे सकता है।
  • जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी की परेशानी भी इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से आ सकती है।
  • कई मामलों में हद से ज्यादा इसका उपयोग करने से सीने में जलन होती है।

इसलिए याद रखें सेहत के लिए कोई भी चीज़ तभी तक कारगर है ,जब तक उसको सीमित मात्रा में ली जाये। किसी भी चीज़ का अत्यधिक उपयोग आपको परेशानी में डाल सकता है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News