Pain in the Shoulder: कंधे में हो रहें दर्द को ना लें हल्के में, हो सकती है गंभीर समस्या

Pain in the Shoulder: कई बार हम सभी कंधे के दर्द को नजर अंदाज कर देते हैं। जो बाद में जाकर गंभीर समस्या का कारण बन जाता है। 4% से 26% लोगों को कंधे दर्द की शिकायत रहती है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-08-19 08:04 IST

Shoulder Pain (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Pain in the Shoulder: कई बार हम सभी कंधे के दर्द को नजर अंदाज कर देते हैं। जो बाद में जाकर गंभीर समस्या का कारण बन जाता है। 4% से 26% लोगों को कंधे दर्द की शिकायत रहती है। अक्सर हम सभी इसे नॉर्मल समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, यह कई बीमारियों का कारण हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से कारण से होता है कंधे में दर्द: 

दिल की बीमारी

अक्सर हम सभी कंधे दर्द को हल्के में ले लेते हैं, जिसका नतीजा कुछ दिन बाद देखने को मिलता है। बता दे की कंधे में हो रहे दर्द को कभी भी इग्नोर ना करें, यह दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है। दिल का दौरा आदि गंभीर समस्याओं की वजह से भी कंधे में दर्द हो सकता है। इसलिए कंधे दर्द को हल्के में ना लें।

डायबिटीज

डायबिटीज की समस्या होने पर कंधे में दर्द हो सकता है। दरअसल अधिकतर लोग कंधे की दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या लगातार हो रही है, तो ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। इसको कंट्रोल करने के लिए आप फिजियोथेरेपी या फिर डाइट का सहारा ले सकते हैं। इसके बाद भी अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर को दिखना बेहतर रहेगा। 

चोट लगने से

कंधे में दर्द होने का एक कारण चोट लगना भी हो सकता है। दरअसल रीढ़ की हड्डी में कोई गंभीर चोट लग जाती है तब कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें। 

गठिया की समस्या

गठिया की समस्या होने पर भी कंधे में दर्द की शिकायत रहती है। जो व्यक्ति गठिया का मरीज होता है तब ऐसे व्यक्ति को कंधों में दर्द हो सकता है।

हड्डी टूटने पर दर्द

अधिकतर जब कंधे की हड्डी टूट जाती है तो कंधे में दर्द की समस्या होने लगती है। कंधे के दर्द का असर हड्डियों पर भी पड़ता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत

रोज एक्सरसाइज करना चाहिए।

दर्द होने पर कंधे को दें आराम

दर्द होने पर गर्म सिकाई या ठंडी सिकाई करना भी लाभदायक होता है

कंधे में दर्द की समस्या होने पर भारी सामान को ना उठाएं। 

वर्कआउट करने से पहले वार्मअप जरूर करें

फिजिकल एक्टिविटी को करते रहें

सोने से पहले तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए।

Tags:    

Similar News