Swollen Feet: लगातार पैरों में हो रहे सूजन की ये हो सकती है वजह, जानें इसके ट्रीटमेंट

Swollen Feet: अगर आपके पैरों में लगातार सूजन की समस्या हो रही है तो इसपर ध्यान दें। दरअसल सूजन की समस्या बार बार होना किसी बीमारी की ओर इशारा करती है,नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-09-17 23:50 IST

 Swollen Feet ( Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Swollen Feet: अगर आपके पैरों में लगातार सूजन की समस्या हो रही है तो इसपर ध्यान दें। दरअसल सूजन की समस्या बार बार होना किसी बीमारी की ओर इशारा करती है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दे फीट में अगर स्वैलिंग की प्रॉब्लम हो जाए, तो ये दर्शाती है कि आपके शरीर में किसी न किसी तरह की कोई समस्या बनी हुई है। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आइए जानते हैं कि किन कारणों से पैरों में सूजन की समस्या होती है और इसके इलाज क्या है:

इन कारणों से होता है पैरों में सूजन

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन लोगों के शरीर में हद से ज्यादा फ्लूइड जमा हो जाता है, उन्हें अक्सर पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार अगर कफ और वात दोष दूषित हो जाए, तो शरीर के अंगों में बार-बार सूजन आ सकती है। बता दे इनके दूषित होने का अहम कारण गलत खानपान माना जाता है। 

दरअसल दवा का सेवन करने के बाद अगर उसका साइड इफेक्ट नजर आए, तो ऐसे में शरीर के हिस्सों में सूजन होने लगती है। पैरों में भी सूजन देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उन्हें भी अक्सर पैर, हाथ या मुंह पर सूजन की समस्या बार-बार परेशान करती है।

सूजन की समस्या से राहत पाने के उपाय या ट्रीटमेंट

पैरों में सूजन के आने पर डॉक्टर से संपर्क करना बेस्ट होता है।इसके अलावा नींबू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। अब आप चाहे तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं।

जैतून के तेल की मालिश करके सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए जैतून का तेल गर्म करें और इसमें लहसुन की कलियों को भून लें। अब गुनगुना होने पर ऑयल को सूजन वाले हिस्से पर लगाएं और मालिश करें।

दरअसल डाइट में ऐसे सुपरफूड्स को ऐड करें, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। आप चाहें तो चिया सीड्स, अंकुरित चीजें, केला, राजमा और मूंग की दाल का सेवन शुरू कर सकते हैं।

जंक फूड से दूरी बनाएं। दरअसल जंक फूड किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में सूजन की समस्या होने पर भी जंक फूड से दूरी बना लें।

Tags:    

Similar News