Cholesterol Control Tips: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये 5 प्रोटीन करते हैं मदद, अपनी डाइट में करें शामिल

Cholesterol Control Tips: अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाएं तो कई बीमारियों के होने का संकेत भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी रहता है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जाए। ।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-09-17 08:54 IST

Tips for Cholesterol Control (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Cholesterol Control Tips: अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाएं तो कई बीमारियों के होने का संकेत भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी रहता है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जाए। फैट युक्त भोजन का सेवन कम करना, ओमेगा -3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना और डेयरी उत्पादों में पाए जाने वाले प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करना शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से प्रोटीन को अपनी डाइट में जगह देनी चाहिए: 

मेवे

मेवे कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखने में काफी मदद करते हैं। दरअसल मेवों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें से एक प्रोटीन भी है। बता दे मेवे जैसे अखरोट, बादाम और पिस्ता आदि बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में मेवे को जरूर जगह दें।

दाल

दाल का सेवन करना कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। दरअसल एक शोध के मुताबिक दाल खाने से 5 प्रतिशत तक बुरा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। साथ ही अनेक गुणों से भरपूर दालों को रोजाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं। दाल का सेवन आपको रोज करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 

समुद्री भोजन

समुद्री भोजन का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मछली को अपनी डाइट में चुनें, इसमें फैट कम और प्रोटीन हाई होता है। हालांकि सभी मछलियों में कुछ मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है, उनमें फैट भी होता है लेकिन ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। बता दे सैल्मन, मैकेरल और टूना जैसे कई ओमेगा -3 फैटी एसिड में हाई प्रोटीन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

साबुत अनाज

कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने के लिए साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। दरअसल इनमें विटामिन, खनिज, प्रोटीन, फाइबर आदि सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। बता दे एक स्टडी के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए साबुत अनाज आहार का सेवन बहुत अच्छा पाया गया है। दरअसल यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कहा जाता है, जो हृदय के लिए बेहद हानिकारक है। इसके अलावा, ये फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसलिए साबुत अनाज को अपनी डाइट ने रोजाना शामिल करें।

ओट्स 

ओट्स के सेवन से ना सिर्फ वेट लॉस किया जाता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखना काफी आसान हो जाता है। दरअसल शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ओट्स कई हद तक प्रभावी है। बता दे ओट्स में फल या मेवे डालकर भी खाए जा सकते हैं या ओट्स की खिचड़ी, रोटी और पेनकेक्स बनाकर भी खा सकते हैं। ओट्स शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते के समय लेना पसंद करते हैं। 




Tags:    

Similar News