Top 5 Breakfast for Weight Loss: वजन घटाना है तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 हेल्दी वेजिटेरियन फूड्स

Top 5 Breakfast for Weight Loss: दिन का पहला मील हेल्दी और पौष्टिक होना चाहिए। आप अपने नाश्ते में इन फूड ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-27 10:50 GMT

Healthy Breakfast (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Breakfast for Weight Loss: वजन बढ़ाने और वजन घटाने में आपकी डाइट एक अहम रोल निभाती है। अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) करना चाहते हैं तो आपको दिन की तीनों मील्स यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में संतुलित आहार लेना होगा। वहीं, अगर आपकी ब्रेकफास्ट को स्कीप करने या नाश्ते में कुछ भी खा लेने की आदत है तो यह बदल लीजिए, क्योंकि सुबह का पहला मील पूरे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। यह आपके शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है। साथ ही हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता आपको ओवर इटिंग से भी बचाता है, जिससे वेट कम करने में मदद मिलती है। अगर आप कंफ्यूज होते हैं कि नाश्ते में क्या खाया जाए तो आज हम आपको कुछ बेहद हेल्दी और पौष्टिक फूड ऑप्शन (Healthy Food Options For Breakfast) के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं, जिसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही लोग अपनी डाइट में शामिल करके वेट लॉस कर सकते हैं।

5 हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast Ideas In Hindi)

1- ओट्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्रेकफास्ट में ओट्स (Oats) एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा। इसमें प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। ओट्स आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करेगा। साथ ही इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख का भी एहसास नहीं होगा। इसे आप दूध के साथ खा सकते हैं। वहीं, अगर आप सुबह के समय मीठा नहीं खाते हैं तो मसाला ओट्स भी बना सकते हैं। इसमें कई सब्जियों को एड करके आप इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं।

2- पोहा या उपमा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो हेल्दी भी हो और हैवी भी तो पोहा या उपमा को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही डिश काफी ज्यादा हेल्दी हैं। पोहा के सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां दूर करने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने, वजन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह आपको भरपूर एनर्जी भी देगा। वेट कम कर रहे हैं तो सुबह के नाश्ते के लिए उपमा भी एक अच्छा ऑप्शन है।

3- दलिया

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दलिया एक हैवी और सॉलिड नाश्ता है। यह वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करेगा। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह एक बढ़िया नाश्ता है। इसे आप मिल्क के साथ खा सकते हैं या फिर मनचाही सब्जियां डालकर नमकीन दलिया बना सकते हैं।

4- मूंग दाल चिला

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सुबह की पहले मील में आप मूंग दाल चिला भी खा सकते हैं। ये प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर का एक उत्कृष्ट सोर्स है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। ऐसे में इस कम कैलोरी और स्वादिष्ट फूड को खाकर आप वेट लॉस कर सकते हैं।

5- डोसा या इडली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

साउथ इंडियन फूड भी बेहद पौष्टिक और हेल्दी होते हैं। आप अपने नाश्ते में क्लासिक डोसे या इडली को शामिल कर सकते हैं। हां लेकिन, वेट लॉस में इन्हें चटनी के साथ खाना ज्यादा उचित रहेगा। यह कई तरह से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

Tags:    

Similar News