Walk Karne Ke Fayde: वॉक करने से कितना वजन घटा सकते हैं आप, ये रही पूरी जानकारी

Walking Health Benefits: रोजाना पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के साथ ही गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-03 05:45 GMT

Walk (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How To Lose Weight By Walking: वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। वेट लॉस (Weight Loss) करना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है। डेली एक्सरसाइज (Exercise) और हेल्दी डाइट (Healthy Diet) इसमें अहम भूमिका निभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल वॉक (Walk) करके भी आप अपना वजन कम (Vajan Kam Kaise Kare) कर सकते हैं। जी हां, रोजाना पैदल चलना (Paidal Chalna) बहुत फायदेमंद होता है और इससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को भी बर्न (Calories Burn) किया जा सकता है। अगर आप भी वॉक के जरिए अपना वेट कम करना चाहते हैं तो फिर ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं वेट लॉस के लिए कितने कदम रोजाना चलने चाहिए और वॉक करने का सही समय (Right Time To Walk) क्या है।

वॉक करने के फायदे (Walking Health Benefits In Hindi)

पैदल चलने से न केवल चर्बी घटती है बल्कि शरीर को और भी कई तरह के फायदे (Paidal Chalne Ke Fayde) मिलते हैं। इससे गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है और लंबे समय तक हेल्दी रहा जा सकता है। आइए जानें इसके कुछ फायदों (Walk Karne Ke Fayde) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- वजन घटाने में सहायक

2- इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

3- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

4- हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक

5- याददाश्त में सुधार करें

6- मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

7- जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार

8- हाई बीपी को करे कंट्रोल।

वजन कम करने के लिए कितना करें वॉक

पैदल चलना एक बढ़िया एरोबिक एक्सरसाइज मानी जाती है, जिसके जरिए पूरे शरीर को स्वस्थ (Healthy Body) रखा जा सकता है। वॉक करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर की जिद्दी चर्बी और पेट की चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज है। रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से 150 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार तेज चलने को ब्रिस्क वॉक कहते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक 1 मील यानी 1.6 किलोमीटर चलने में 55 से 140 कैलोरी बर्न हो सकती है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी वॉक की स्पीड क्या है। जितना तेज से चलेंगे उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होगी। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे तो रोजाना कम से कम 8 से 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है। आप धीरे-धीरे अपनी स्पीड और स्टेप्स बढ़ा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किस समय टहलना सबसे ज्यादा फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर को फिट रखने के लिए सुबह टहलने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच टहलना शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है। हालांकि अगर सुबह समय नहीं मिल पा रहा है तो शाम की सैर भी कम फायदेमंद नहीं है। शाम और रात में टहलने से भी आप वजन घटा सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

वजन घटाने के लिए केवल टहलना काफी नहीं है बल्कि अपनी डाइट का भी ख्याल रखना जरूरी है। अगर डेली 1-2 घंटे वॉक करके भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आप अत्यधिक कैलोरी का सेवन कर रहे हैं या जंक फूड से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पर्याप्त नींद न लेने से भी वजन बढ़ सकता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन बिंदुओं पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News