World Food Safety Day: भारत में जंक फूड खाने वाले हर साल बढ़ रहें, ऑर्गेनिक फ़ूड से कैंसर होता है ठीक

World Food Safety Day 2022: भारत में हर साल जंक फूड खाने वालों की संख्या बढ़ रही है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-06-07 04:59 GMT

भारत में जंक फूड खाने वाले हर साल बढ़ रहें (Social media)

World Food Safety Day 2022: आजकल की इस भागती-दौड़ती ज़िंदगी में इंसान कुछ भी खाने को मजबूर है। महानगरों में तो लोग घर पर पकाने के बजाय बाहर का खाना ही पसंद करते हैं। जिससे न सिर्फ़ उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि बार-बार बीमारियों के होने से उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर भी देखा जाता है।

एक रिसर्च के मुताबिक- भारत में हर साल जंक व फास्ट फूड खाने वालों की संख्या में 40 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार यानी 7 जून को पूरे विश्व में वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) के तौर पर मनाया जाता है। जिसे साल 2018 के दिसंबर महीने से मनाने की घोषणा, संयुक्त राष्ट्र महासभा में खाद्य एवं कृषि संगठन की मदद से की गई थी। जिससे हर साल लोगों को स्वस्थ व लाभदायक खाने के बारे में जानकारी दी जा सके।

उल्टी, डायरिया व टायफाइड की हो सकती है समस्या

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम स्ट्रीट फूड पर अत्यधिक निर्भर हो गए हैं। आज के युवाओं में ये खासतौर से देखा जा रहा है। बता दें कि गंदे खान-पान से डायरिया, टायफाइड और उल्टी व दस्त जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिससे मनुष्य न सिर्फ आंतरिक रूप से कमजोर हो रहा है, बल्कि उसे कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

ऑर्गेनिक फ़ूड अपनाकर बीमारियों को कर सकते हैं दूर

मौजूदा समय में ऑर्गेनिक फ़ूड का प्रचलन भी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बढ़ रहा है। अभी इसे अपनाने वालों की संख्या कम है। मग़र, भविष्य में इसमें तेज़ी देखी जा सकती है। ऑर्गेनिक फ़ूड में हाइड्रोजनीकृत वसा होती है, जो हृदय के लिए अच्छी मानी जाती है। उसी तरह, कार्बनिक भोजन में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और यहां तक कि कैंसर के कुछ रूपों को कम करने में मदद करते हैं। ऑर्गेनिक दूध में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इस प्रकार ऑर्गेनिक फूड का सेवन स्वास्थ्यवर्धक है। theme

Tags:    

Similar News