Worst Fruits In Morning: खाली पेट कभी न करें इन फलों का सेवन, फायदे नहीं होंगे नुकसान

Subah Kon Se Fal Nahi Khana Chahiye: सुबह के समय या खाली पेट कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-24 05:19 GMT

Fruits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Worst Fruits On An Empty Stomach: फल शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए सभी डायटीशियन और डॉक्टर्स रोजाना फल (Fruits) खाने की सलाह देते हैं। कई लोग अपने दिन की शुरुआत फ्रूट्स के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि कौन से फ्रूट्स सुबह खाली पेट खाना अच्छा होता है, क्योंकि सभी फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए। कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन सुबह के समय या खाली पेट करने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से फल सुबह खाली पेट खाने से बचना (Subah Kon Se Fal Nahi Khana Chahiye) चाहिए।

सुबह खाली पेट कौन से फल न खाएं (Fruits To Avoid On An Empty Stomach)

1- आम (Mango)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस समय मैंगो का सीजन चल रहा है। ऐसे में मैंगो लवर्स सुबह-शाम किसी भी वक्त आम खा लेते हैं। लेकिन आपको सुबह-सुबह खाली पेट आम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस फल में प्रचूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और शुगर होता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आम खाना नुकसान कर सकता है। खाली पेट आम खाने से ब्लोटिंग और अपच की प्रॉब्लम हो सकती है।

2- अनानास (Pineapple)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आपको खाली पेट अनानास का भी सेवन नहीं करना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर इस फल के वैसे तो कई फायदे होते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से हाजमा बिगड़ सकता है।

3- खट्टे फल (Citrus Fruits)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप अपने सुबह-सुबह फल खाना पसंद करते हैं तो इनमें खट्टे फलों को शामिल न करें। खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में एसिड होता है, जिसके चलते इन्हें खाली पेट खाने से पेट में जलन, अल्सर, गैस्ट्रिक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर सुबह खाली पेट अंगूर खाने से बचना चाहिए।

4- केला (Banana)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

केला खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। लेकिन खाली पेट इसे कभी नहीं खाना चाहिए। नेचर में अम्लीय केला पोटेशियम से भरपूर होता है, ऐसे में खाली पेट इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसे आप ड्राई फ्रूट्स या अन्य फलों के साथ सेवन कर सकते हैं।

5- सेब (Apple)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में सेब का नाम पढ़कर आप जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन सुबह खाली पेट सेब खाने से भी कई नुकसान हो सकते हैं। हालांकि आप कुछ खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Tags:    

Similar News